वेजिटेबल जालफ्रेजी
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

वेजिटेबल जालफ्रेजी

हरी सब्जियां को अलग-अलग बनाने से अच्छा है कि इन्‍हें एक ही रेसिपी में शामिल कर लिया जाए. हरी सब्जियों से बनी वेजिटेबल जालफ्रेजी की रेसिपी हेल्‍दी भी है और स्‍वाद में भी बेस्‍ट है... 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 4-5 कप कटी हुई सब्जियां (गाजर, बेबीकॉर्न, शिमला मिर्च, बीन्स, गोभी)
  • 1/2 कप प्याज़, बारीक कटा हुआ
  • 1/2 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
  • 4 चम्‍मच टमाटर का पेस्ट
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • 1/2 चम्मच कसूरी मेथी
  • 2 चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ
  • 1 चम्मच (अदरक-लहसुन का पेस्ट), चुटकी भर चीनी
  • 2 बड़े चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4

- जालफ्रेजी बनाने के लिए सब्जियों को पहले अच्छी तरह धोकर, छीलकर काट लें और इन्‍हें अलग रख दें.
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर भूनें.
- जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटा प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें.
- अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 30 सेकेंड के लिए भूनें.
- तैयार पेस्‍ट में धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर फ्राई करें.
- अब अांच धीमी करके मसाले पकने दें.
- जब मसाला तेल छोड़ दे तो उसमें टमाटर की प्‍यूरी डालकर अच्‍छी तरह मिलांएं.
- इसके बाद मसाले में कटी हुई हरी सब्जियां डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- सब्‍जी में एक कप पानी डालकर इसे ढककर धीमी आंच में 10 मिनट के लिए पकने दें.
- जब सब्जियां अच्छी तरह पक जाएं और मसाला उनमें मिक्‍स हो जाए तो उसमें नमक, चीनी, कसूरी मेथी, गरम मसाला डालकर 1 मिनट तक और पकाएं.
- वेजिटेबल जालफ्रेजी तैयार है. गरमागर्म रोटी या फिर परांठे के साथ लंच या डिनर में इसे सर्व करें.

ध्यान दें- सब्जियाें को जरूरत से ज्‍यादा न पकाएं. अगर पानी ज्‍यादा पड़ जाए तो सब्जियों को कुछ देर के लिए ख्‍ुला पका लें ताकि पानी सूख जाए.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (79 ratings)
3.9 avg from 79 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

वेजिटेबल जालफ्रेजी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 4-5 कप कटी हुई सब्जियां (गाजर, बेबीकॉर्न, शिमला मिर्च, बीन्स, गोभी) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes