अजवायन पराठा

अजवायन पराठा

अजवायन के पराठे बनाना बेहद आसान है. ये सर्दियों में सेहत के लिए बहुत अच्छे होते हैं. टेस्ट के मामले में ये पराठे लाजवाब हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 कप गेहूं का आटा, एक बड़ा चम्मच अजवायन
  • स्वादानुसार नमक, घी या तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- बर्तन में आटा छान लें.
- आटे में अजवायन, एक बड़ा चम्मच घी (पिघला हुआ) और नमक डालकर दोनों हाथों से मसलकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर नर्म गूंद लें. आटे को 15 से 20 मिनट के लिए ढककर रख दें.
- आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाकर, इनके गोल-गोल पराठे बेल लें.
- गैस पर तवा गर्म करें. तवे को घी या तेल से चिकना कर लें.
- अब तवे पर पराठा डालकर मध्यम आंच पर सेकें. पराठे की दूसरी तरफ घी या तेल लगाकर इसे पलटकर दूसरी तरफ से भी सेक लें.
- पराठा सेककर प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सभी पराठे सेकें.
- तैयार है अजवायन के पराठे. इन्हें दही या चटनी के साथ परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.9 (57 ratings)
3.9 avg from 57 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

अजवायन पराठा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 कप गेहूं का आटा, एक बड़ा चम्मच अजवायन और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes