Full Version →

ये है वेजिटेरियन नरगिसी कोफ्ता, जानिए रेसिपी

दाल-सब्‍जी वेज

वेजिटेरियन नरगिसी कोफ्ता एक ऐसी मुगलई डिश है जिसमें ढेर सारे मसालों का स्वाद आता है .पनीर से बनी यह एक बेहतरीन रेसिपी है जिसे खास मौकों और डिनर पार्टी पर बनाया जाता है.

Servings
2 - 4
★ 5
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    पनीर और ब्रेड को एकसाथ ब्लेंडर में डालकर पीस लें. आप चाहे तो इसे हाथ से भी मैश कर सकते हैं.
  2. 2
    अब इसमें मैश किया आलू, नमक, काली मिर्च, हरी मिर्च, हल्दी और नींबू का रस मिलाकर एक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  3. 3
    मिश्रण को हथेलियों के बीच रखकर पहले गोलाकार कर चपटा या पतला कर लें. हथेलियों को चिकना करना न भूलें.
  4. 4
    दूसरी ओर भरने वाले उबले आलू को नमक और चुटकीभर लाल मिर्च पाउडर के साथ मैश कर लें.
  5. 5
    अब आलू की तैयार बॉल को पतले किए हुए मिश्रण के बीचो-बीच रखें.
  6. 6
    इसके बाद किनारों को एक साथ जोड़ते हुए इसे पूरी तरह बंद कर गोलाकार का शेप दें .
  7. 7
    हर एक बॉल्स पर अब जरा सा बेस​न छिड़के.
  8. 8
    मीडियम आंच में एक पैन में तेल गर्म करें और इन्हें दोनों तरफ से ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर आंच बंद कर दें.
  9. 9
    तैयार है कोफ्ता.
  10. 10
    ग्रेवी के लिए:
  11. 11
    सबसे पहले टमाटर, हरी मिर्च और अदरक को बारीक पीसकर पेस्ट बना लें.
  12. 12
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करें और गरम तेल में जीरा डालें.
  13. 13
    जीरे के चटकते ही इसमें टमाटर -अदरक का पेस्ट डालें.
  14. 14
    टमाटर के सॉफ्ट होते ही हल्दी और धनिया पाउडर डालकर अच्‍छी तरह भून लें.
  15. 15
    अब इस मसाले में मलाई डालकर 2 मिनट तक चलाएं.
  16. 16
    तरी को आप जितना गाढ़ा या पतला करना चाहते हैं उसके अनुसार पानी डाल दें.
  17. 17
    नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालकर 5 मिनट तक इसे पकने दें.
  18. 18
    कोफ्ते की तरी तैयार है. अब इसमें तैयार कोफ्ते डालकर 2 मिनट के लिए ढककर रख दें और आंच बंद कर दें.
  19. 19
    तैयार है वेजिटेरियन नरगिसी कोफ्ता. रोटी या पुलाव के साथ सर्व करें.
#how to make vegetarian nargisi kofta Recipe in hindi #veg nargisi kofta recipe restaurant style #nargisi kofta curry recipe #nargisi kofta recipe pakistani #veg kofta recipe #paneer nargisi kofta #egg nargisi kofta recipe #mutton nargisi kofta recipe #ma
View Full Version