व्रत के दौरान फलाहारी का स्वाद बदलने के लिए बनाएं बिना
लहसुन-प्याज के बनने वाली मटर पनीर की सब्जी. जानें इसे बनाने का
तरीका...
Servings
2 - 4
★ 4
Rating
172 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
200 ग्राम पनीर
3 कप उबले मटर
1 कप टमाटर प्यूरी
1 चम्मच अदरक-मिर्च का पेस्ट
1 छोटा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 छोटा चम्मच भूना जीरा पाउडर
1 चम्मच कटा हरा धनिया
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
2-3 साबुत सूखे लाल मिर्च
2 चम्मच घी, सेंधा नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
व्रत वाली मटर पनीर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट कर अलग रख लें.
2
अब कड़ाही में घी डालकर गर्म करें और फिर उसमें सूखे लाल मिर्च, जीरा और मिर्च अदरक का पेस्ट डालकर भूनें.
3
तैयार पेस्ट में टमाटर प्यूरी, मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मसाले फ्राई कर लें.
4
जब प्यूरी घी छोड़ दे तो उसमें पनीर और मटर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
5
सेंधा नमक डालकर मिलाएं और फिर दो कप पानी डालकर ढककर 5 मिनट तक पका लें.
6
जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो उसमें कटा हर धनिया और नींबू का रस डालकर मिलाएं और दो मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
7
केले की पूरी या कुटू की पूरी के साथ इसे फलाहारी में सर्व करें.
#Aloo Matar recipe#Aloo Matar recipe in Hindi#Vrat Fhalahari#How to make aloo matar sabji without onion and garlic#Aloo Matar ki Sabzi (no onion no garlic recipe)