व्रत वाली मटर पनीर की सब्जी
व्रत के दौरान फलाहारी का स्वाद बदलने के लिए बनाएं बिना लहसुन-प्याज के बनने वाली मटर पनीर की सब्जी. जानें इसे बनाने का तरीका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 200 ग्राम पनीर
- 3 कप उबले मटर
- 1 कप टमाटर प्यूरी
- 1 चम्मच अदरक-मिर्च का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच जीरा
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा चम्मच भूना जीरा पाउडर
- 1 चम्मच कटा हरा धनिया
- 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
- 2-3 साबुत सूखे लाल मिर्च
- 2 चम्मच घी, सेंधा नमक स्वादानुसार
विधि
- व्रत वाली मटर पनीर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट कर अलग रख लें.
- अब कड़ाही में घी डालकर गर्म करें और फिर उसमें सूखे लाल मिर्च, जीरा और मिर्च अदरक का पेस्ट डालकर भूनें.
- तैयार पेस्ट में टमाटर प्यूरी, मिर्च पाउडर और जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मसाले फ्राई कर लें.
- जब प्यूरी घी छोड़ दे तो उसमें पनीर और मटर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- सेंधा नमक डालकर मिलाएं और फिर दो कप पानी डालकर ढककर 5 मिनट तक पका लें.
- जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो उसमें कटा हर धनिया और नींबू का रस डालकर मिलाएं और दो मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें.
- केले की पूरी या कुटू की पूरी के साथ इसे फलाहारी में सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
व्रत वाली मटर पनीर की सब्जी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 200 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
व्रत वाली मटर पनीर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 200 ग्राम पनीर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
व्रत वाली मटर पनीर की सब्जी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह व्रत वाली मटर पनीर की सब्जी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
व्रत वाली मटर पनीर की सब्जी बनाने के लिए 200 ग्राम पनीर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, व्रत वाली मटर पनीर की सब्जी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
व्रत वाली मटर पनीर की सब्जी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
व्रत वाली मटर पनीर की सब्जी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT