Full Version →

बिरयानी वाला हरी मिर्च का सालन

दाल-सब्‍जी वेज

बिरयानी का स्वाद इसके सालन की वजह से बढ़ जाता है. यह सालन हरी मिर्च से बनाया जाता है. यह खट्टा, चटपटा होता है. यह सालन खासतौर पर हैदराबादी बिरयानी के साथ परोसा जाता है.

Servings
2 - 4
★ 3.8
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले लो टू मीडियम आंच पर कड़ाही रखें और इसमें 1/2 छोटा चम्मच तेल और मूंगफली के दाने डालकर रोस्ट कर लें.
  2. 2
    जब मूंगफली के दाने रोस्ट होने लगेंगे तो ये चटकने लगेंगे.
  3. 3
    इसके बाद इसमें तिल, साबुत धनिया, जीरा और लाल मिर्च डालें.
  4. 4
    चलाते हुए तिल और मूंगफली के सुनहरे हो जाने तक भूनें.
  5. 5
    सारी चीजों के एक प्लेट पर निकाल लें. इन मसालों को पूरी तरह से ठंडा होने दें.
  6. 6
    इसके बाद मिक्सर जार में सारे भूने हुए मसाले और 1 कप पानी डालकर पीस लें.
  7. 7
    यह पेस्ट एकदम चिकना और बारीक होना चाहिए.
  8. 8
    अगर पेस्ट गाढ़ा लगे तो इसमें थोड़ा और पानी मिलाकर पीस लें.
  9. 9
    पेस्ट को अलग रख दें.
  10. 10
    अब मिर्च में चीरा लगा लें. मिर्च को फाड़ना नहीं है बस चीरा लगाना है.
  11. 11
    अब मिर्च के बीच में इमली की चटनी भर दें.
  12. 12
    कड़ाही को साफ करके फिर से मीडियम आंच पर रखें.
  13. 13
    इसमें तेल डालें. तेल को अच्छी तरह गर्म होने दें.
  14. 14
    इसके बाद इसमें सरसों, करी पत्ता, प्याज डालकर एक मिनट तक पकाएं.
  15. 15
    इसके बाद इसमें कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  16. 16
    मिनट तक चलाते हुए मसालों को अच्छी तरह पकाएं.
  17. 17
    फिर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  18. 18
    अब इसमें तैयार किया पेस्ट डालकर चलाते हुए 3 मिनट तक पकाएं.
  19. 19
    कड़ाही में 1/2 कप पानी डालकर मिला लें.
  20. 20
    फिर एक चम्मच चटनी और 1/2 लीटर पानी डालकर 12 मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
  21. 21
    जब तक सालन उबल रहा है. दूसरे गैस पर तवा गर्म करें.
  22. 22
    तवे पर एक चम्मच तेल डालें. गर्म होने पर इसमें मिर्च रखकर तल लें. इसमें 2 मिनट लगेंगे.
  23. 23
    मिर्च को सालन में डालकर मिला लें. ढककर 10 मिनट तक और पकाएं.
  24. 24
    आंच बंद करके मिर्च सालन को कटोरी में निकाल लें.
  25. 25
    बिरयानी, रोटी या फिर चावल के साथ इस सालन का लुत्फ ले सकते हैं.
#hyderbadi biryani hari mirchi ka salan recipe in hindi #biryani ka salan recipe in hindi #how to make mirch ka salan recipe in hindi #how to make biryani wala salan recipe in hindi #मिर्च का सालन #बिरयानी वाला मिर्च का सालन
View Full Version