Full Version →

इडली-सांभर बनाने का ये है बेस्ट और ईजी तरीका

दाल-सब्‍जी वेज

दक्षिण भारतीय इडली-सांभर पूरे देश में पसंद किए जाते हैं. इडली को जहां चावल और उड़द के आटे से बनाई जाती है. जबकि सांभर दाल और कई सब्जियों को मिलाकर बनाया जाता है. इन दोनों का स्वाद नारियल की चटनी के साथ बढ़ जाता है.

Servings
4 - 6
★ 3.8
Rating
82 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले प्रेशर कूकर में दाल, 3 कप पानी और नमक डालकर मीडियम आंच पर उबलने के लिए रख दें.
  2. 2
    जब इसमें 3 सीटी लग जाए तो आंच बंद कर दें.
  3. 3
    (इस तरह बनाएं बढ़िया सांभर
  4. 4
    )
  5. 5
    इसके बाद कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गरम कर लें.
  6. 6
    जब तेल गरम हो जाए तो इसमें सारी सब्जियां डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  7. 7
    ढककर 8-10 मिनट तक पकाएं. इसके बाद इसमें चीनी, सांभर मसाला डालें और ढक दें.
  8. 8
    जब सब्जियां पक जाएं तो इसमें इमली का गूदा डालकर मिला लें.
  9. 9
    इसके बाद इसमें दाल डालकर 4-5 मिनट तक रखकर मीडियम आंच पर पकाएं.
  10. 10
    इसके बाद आंच बंद कर दें.
  11. 11
    (बिना इडली स्टैंड के भी बनाएं इडली
  12. 12
    )
  13. 13
    अब सांभर के लिए तड़के की तैयारी करें. इसके लिए तड़का पैन में एक चम्मच तेल डालकर गरम करें.
  14. 14
    जब तेल गरम हो जाए तो इसमें राई, साबुत लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर तड़काएं.
  15. 15
    गरमागर्म तड़के को सांभर पर डालकर 5 मिनट तक और उबालकर आंच बंद कर दें.
  16. 16
    इसके ऊपर धनियापत्ती डालें.
  17. 17
    स्वादिष्ट सांभर तैयार है. इडली, डोसे और वड़े के साथ सर्व करें.
  18. 18
    नोट-
  19. 19
    सांभर बनाते वक्त आप सारी सब्जियों को दाल के साथ पका सकते हैं. इससे समय बच जाएगा.
  20. 20
    इसी तरह से तड़का न लगाकर आप राई और करी पत्ते को पहले तड़का लें. इसके बाद इसमें सब्जियां डालकर पका लें.
  21. 21
    सांभर में सहजन काफी अहम इंग्रीडिएंट होता है. इसी से सांभर का स्वाद बेहतरीन लगता है.
  22. 22
    आप चाहें तो सांभर में हल्दी भी डाल सकते हैं.
  23. 23
    (नाश्ते में खाएंगे इडली तो दिनभर रहेगा आराम. जानें ऐसा क्यों?)
  24. 24
    इस तरह से बनाएं बढ़िया इडली
  25. 25
    चावल और उड़द की दाल को साफ करके धो लें और 6 से 7 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
  26. 26
    फिर चावल का पानी निकाल कर उसे मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
  27. 27
    उड़द की दाल का पानी निकाल कर, उसे भी मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना लें.
  28. 28
    अब चावल और दाल के पेस्ट को एक बर्तन में डालकर, एक बड़े चम्मच से फेंटते हुए मिक्स करें और गाढ़ा मिक्सचर तैयार कर लें.
  29. 29
    इसके बाद मिक्सचर में नमक और बेकिंग सोडा मिक्स करके, पेस्ट को ढककर 13 से 14 घंटे तक खमीर उठने के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें.
  30. 30
    मिश्रण में खमीर उठने के बाद उसे इसे एक चम्मच से चलाएं, अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिलाकर चलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
  31. 31
    इडली बनाने के सांचे के खानों में हल्का तेल लगाकर इनमें तैयार मिश्रण भरें.
  32. 32
    अब प्रेशर कूकर या इडली बनाने के बर्तन में 2 कप पानी डालें और गैस पर रखकर गर्म करें. इसके बाद सांचे को कूकर या इडली बनाने के बर्तन में रखकर इसे ढक दें.
  33. 33
    तेज आंच पर 8 से 10 मिनट तक इडली को पकाएं. इसके बाद गैस कम कर दें. ढक्कन हटाकर देखें. अगर इडली फूलकर अच्छी तरह बन गई हो तो चाकू या चम्मच के पीछे के हिस्से को इडली में डालें. अगर इस पर पेस्ट चिपकता है तो बर्तन को ढककर इडली को कुछ देर और पकाएं. अगर चाकू या चम्मच साफ निकल आए तो ढक्कन हटाकर सांचे में से इडलियों को प्लेट में निकाल लें.
  34. 34
    इसी तरह सारे मिश्रण की इडली बनाएं और गर्मागर्म सांभर व नारियल चटनी के साथ सर्व करें. (बची इडली से बना सकते हैं इडली बाइट्स)
#idli sambar recipe #idli sambar recipe in hindi #Quick Sambar Recipe इडली सांभर बनाने की विधि #idli sambar chutney recipe in hindi #how to make perfect idli at home #how to make tasty sambar at home #how to make tasty nariyal chutney recipe in hindi #how
View Full Version