बस 15 मिनट में बनाइए जीरा-हरा धनिया आलू
आलू की सब्जी किसे नहीं पसंद होती? पनीर की तरह इसे भी कई अलग-अलग तरीके से बनाया जाता है और यह फटाफट बन भी जाती है.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 2 आलू
- 2 हरी मिर्च (पतली-लंबी कटी हुई)
- 1 टीस्पून जीरा, चुटकीभर हींग
- 1/2 टीस्पून हल्दी
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 1 टेबलस्पून हरा धनिया , नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले आलूओं को छीलकर धोलकर स्लाइस में काट लें.
-
2
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
-
3
तेल के गरम होते ही जीरा और हींग डालें.
-
4
जीरे के चटकते ही आलू और हरी मिर्च डाल दें.
-
5
हल्दी, नमक और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं.
-
6
आलू के साथ मसाले अच्छे से मिक्स को ढक दें.
-
7
सब्जी को ढककर 5-7 मिनट तक पकाएं. इतने में आलू पक जाएंगे.
-
8
सबसे आखिर में हरा धनिया मिलाकर 1 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
-
9
तैयार है जीरा-हरा धनिया आलू. रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
#jeera hara dhaniya aalu 15 minutes quick recipe in hindi
#indian kitchen
#indian recipe
#hara dhaniya aalu
#jeera aalu