Full Version →

कड़ाही पनीर

दाल-सब्‍जी वेज

आपने होटल और रेस्टोरेंट में तो कड़ाही पनीर की सब्जी का स्वाद चखा होगा, पर अब आप खुद सीखकर बनाएं और चखें अपने हाथों से बनी कड़ाही पनीर का स्वाद.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
3375 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    पनीर को चौकोर काट लें, शिमला मिर्च के बीज निकाल कर काट लें.
  2. 2
    अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें पनीर को हल्का फ्राई करके एक प्लेट में टिश्यू पेपर लगाकर निकाल लें.
  3. 3
    उसके बाद उसी गर्म तेल में गोल कटे प्याज और शिमला मिर्च को भी नर्म होने तक फ्राई करके एक अलग प्लेट में निकाल
  4. 4
    लें.
  5. 5
    फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें जीरा और राई भून लें, अब तेल में हरी मिर्च, प्याज,
  6. 6
    अदरक, और लहसुन का पेस्ट डालें उसके साथ ही लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर मसाले का तेल
  7. 7
    छूटने तक अच्छे से भून लें.
  8. 8
    जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब उसमें टमाटर की प्यूरी डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    अब ग्रेवी में एक कप पानी डालकर उसमें नमक मिलाकर गाढ़ा होने तक मध्यम गैस पर पकाएं.
  10. 10
    जैसे ही ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो उसमें फ्राई किया हुआ प्याज, शिमला मिर्च और पनीर डालकर चलाएं और 4 से 5 तक पकने
  11. 11
    दें.
  12. 12
    अब गैस बंद कर दें कड़ाही पनीर पक कर तैयार है, जल्दी से खाने में कड़ाही पनीर की सब्जी परोसें और खाएं.
#kadai paneer #capsicum #paneer #onion
View Full Version