कड़ाही पनीर
आपने होटल और रेस्टोरेंट में तो कड़ाही पनीर की सब्जी का स्वाद चखा होगा, पर अब आप खुद सीखकर बनाएं और चखें अपने हाथों से बनी कड़ाही पनीर का स्वाद.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 300 ग्राम पनीर
- 2 गोल कटे प्याज
- 2 से 3 शिमला मिर्च
- 3 टमाटरों की प्यूरी, एक पिसा हुआ प्याज
- 2 पिसी हुई हरी मिर्च, एक चम्मच लहसुन का पेस्ट, एक चम्मच अदरक का पेस्ट, एक छोटी चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटी चम्मच धनिया पाउडर
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर
- 2 छोटी चम्मच गरम मसाला, आधा छोटी चम्मच जीरा, आधी छोटी चम्मच राई
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसमें पनीर को हल्का फ्राई करके एक प्लेट में टिश्यू पेपर लगाकर निकाल लें.
- उसके बाद उसी गर्म तेल में गोल कटे प्याज और शिमला मिर्च को भी नर्म होने तक फ्राई करके एक अलग प्लेट में निकाल लें.
- फिर एक कड़ाही में तेल गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें जीरा और राई भून लें, अब तेल में हरी मिर्च, प्याज, अदरक, और लहसुन का पेस्ट डालें उसके साथ ही लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर मसाले का तेल छूटने तक अच्छे से भून लें.
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब उसमें टमाटर की प्यूरी डालकर 5 मिनट तक पकाएं.
- अब ग्रेवी में एक कप पानी डालकर उसमें नमक मिलाकर गाढ़ा होने तक मध्यम गैस पर पकाएं.
- जैसे ही ग्रेवी गाढ़ी हो जाए तो उसमें फ्राई किया हुआ प्याज, शिमला मिर्च और पनीर डालकर चलाएं और 4 से 5 तक पकने दें.
- अब गैस बंद कर दें कड़ाही पनीर पक कर तैयार है, जल्दी से खाने में कड़ाही पनीर की सब्जी परोसें और खाएं.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
कड़ाही पनीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 300 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
कड़ाही पनीर बनाने के लिए सबसे पहले 300 ग्राम पनीर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
कड़ाही पनीर बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह कड़ाही पनीर रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
कड़ाही पनीर बनाने के लिए 300 ग्राम पनीर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, कड़ाही पनीर को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
कड़ाही पनीर का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
कड़ाही पनीर एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT