Full Version →

लंच में ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में काजू मटर मसाला

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

काजू मटर मसाला की सब्जी खाने में बहुत ही क्रीमी और टेस्टी लगती है. यह एक ऐसी पंजाबी डिश है जिसे घर पर बनाना बहुत ही आसान है.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
1 rating

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    घी के गरम होते ही इसमें काजू डालकर सुनहरा होने तक भून लें और अलग निकालकर रख लें.
  3. 3
    अब पैन में टमाटर डालकर इन्हें सॉफ्ट होने तक पकाएं.
  4. 4
    अब टमाटर और कुछ काजू को मिक्सर में डालकर इसका पेस्ट बनाएं.
  5. 5
    दोबारा मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  6. 6
    तेल के गरम होते ही तेजपत्ता, अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
  7. 7
    इनके भुनते ही काजू-टमाटर का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और कसूरी मेथी मिलाएं.
  8. 8
    पेस्ट के अच्छे से भुनते ही क्रीम, मटर और पानी डालकर  5 से 10 मिनट तक पकाएं.   
  9. 9
    इसके बाद बचे हुए फ्राइड काजू डालकर अच्छे से मिक्स कर दें.
  10. 10
    तैयार है काजू मटर मसाला. रोटी या नान के साथ सर्व करें.
#kaju matar masala restaurant style in hindi #indian kitchen #indian recipe #kaju #cashews #matar #how to store peas fresh
View Full Version