Full Version →

लंच या डिनर में बनाइए रसेवाला करेला आलू

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

करेला फ्राई, करेले के चिप्स तो आपने बहुत खाए होंगे पर शायद ही आपने कभी इसकी रसेवाली सब्जी खाई होगी. इसका स्वाद बहुत ही मजेदार लगता है और इसे बनाना भी कोई मुश्किल का काम नहीं है.

Servings
2 - 4

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले करेले और आलू को पतले लंबे स्लाइस में काट लें.
  2. 2
    दूसरी ओर एक छोटी कटोरी में हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर घोल बना लें.
  3. 3
    मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  4. 4
    तेल के गरम होते ही कलौंजी डालें.
  5. 5
    इसके चटकते ही प्याज, हरी मिर्च और लहसुन को अच्छे से भूनें.
  6. 6
    प्याज और लहसुन के सुनहरा होते ही मसाले का घोल और जरा सा नमक डालकर भूनें.
  7. 7
    जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे, करेला, आलू और नमक डालकर मसाले के साथ मिक्स कर लें.
  8. 8
    सब्जी को 5 से 7 मिनट तक कड़छी से चलाते हुए भूनें.
  9. 9
    तय समय के बाद पानी डालकर पैन को ढक दें.
  10. 10
    लगभग 10 मिनट तक यानी करेले और आलू के सॉफ्ट होने तक सब्जी को अच्छे से उबालें और आंच बंद कर दें.
  11. 11
    तैयार है रसेवाला करेला आलू. 
#karela aalu rasewali sabji recipe in hindi #karela #aalu #indian kitchen #indian recipe #bittergourd #karela aalu fry #bharwan karele #karela chips
View Full Version