लंच या डिनर में बनाइए रसेवाला करेला आलू
करेला फ्राई, करेले के चिप्स तो आपने बहुत खाए होंगे पर शायद ही आपने कभी इसकी रसेवाली सब्जी खाई होगी. इसका स्वाद बहुत ही मजेदार लगता है और इसे बनाना भी कोई मुश्किल का काम नहीं है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 2-3 करेले
- 1 आलू
- 1/2 टीस्पून कलौंजी
- 1 प्याज (लंबी कटी हुई)
- 5-6 कली लहसुन की (कद्दूकस की हुई)
- 2 हरी मिर्च (लंबी कटी हुई)
- 1/2 टीस्पून हल्दी
- 1 टीस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून जीरा पाउडर
- 1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
विधि
- सबसे पहले करेले और आलू को पतले लंबे स्लाइस में काट लें.
- दूसरी ओर एक छोटी कटोरी में हल्दी, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाकर घोल बना लें.
- मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही कलौंजी डालें.
- इसके चटकते ही प्याज, हरी मिर्च और लहसुन को अच्छे से भूनें.
- प्याज और लहसुन के सुनहरा होते ही मसाले का घोल और जरा सा नमक डालकर भूनें.
- जैसे ही मसाला तेल छोड़ने लगे, करेला, आलू और नमक डालकर मसाले के साथ मिक्स कर लें.
- सब्जी को 5 से 7 मिनट तक कड़छी से चलाते हुए भूनें.
- तय समय के बाद पानी डालकर पैन को ढक दें.
- लगभग 10 मिनट तक यानी करेले और आलू के सॉफ्ट होने तक सब्जी को अच्छे से उबालें और आंच बंद कर दें.
- तैयार है रसेवाला करेला आलू.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लंच या डिनर में बनाइए रसेवाला करेला आलू एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 2-3 करेले और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
लंच या डिनर में बनाइए रसेवाला करेला आलू बनाने के लिए सबसे पहले 2-3 करेले तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
लंच या डिनर में बनाइए रसेवाला करेला आलू बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह लंच या डिनर में बनाइए रसेवाला करेला आलू रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
लंच या डिनर में बनाइए रसेवाला करेला आलू बनाने के लिए 2-3 करेले के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, लंच या डिनर में बनाइए रसेवाला करेला आलू को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
लंच या डिनर में बनाइए रसेवाला करेला आलू का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
लंच या डिनर में बनाइए रसेवाला करेला आलू एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT