Full Version →

ये है कश्मीरी दम आलू की रेसिपी, आप भी सीखिए बनाना

दाल-सब्‍जी वेज

आलू से बनने वाली सब्जियां देश कोने-कोने में पसंद की जाती हैं. कहीं जीरा आलू, तो कहीं रसदार आलू की सब्जी तो कहीं इसका भर्ता और पराठा खूब पसंद किया जाता है, लेकिन जो बात कश्मीरी दम आलू में है और किसी सब्जी में कहां.

Servings
2 - 4
★ 4.2
Rating
401 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    आलू को छील लें. फिर इनमें कांटे वाले चम्मच से या टूथपिक गड़ाकर छेद कर लें.
  2. 2
    दही को फेंट लें और कटोरी में पानी डालकर इसमें कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर घोलें.
  3. 3
    कड़ाही में 3/4 कप तेल डालकर गैस पर गर्म करें. फिर इसमें आलू डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  4. 4
    जब आलू हल्के सुनहरे हो जाएं तो इन्हें प्लेट पर निकाल लें.
  5. 5
    अब आंच धीमी करके कड़ाही में से थोड़ा तेल किसी बर्तन में निकाल लें.
  6. 6
    इसके बाद कड़ाही में बचा हुआ तेल धीमी आंच पर गर्म होने के लिए रखें.
  7. 7
    अब तेल में जीरा, हींग, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, इलायची और बड़ी इलायची डालकर फ्राई करें. फिर लाल मिर्च का घोल डालकर 10 सेकेंड चलाते हुए पकाएं.
  8. 8
    इसके बाद कड़ाही में दही डालकर चलाएं.
  9. 9
    अब दही में 1-2 कप पानी डालें और मिलाएं.
  10. 10
    इसके बाद दही के मिश्रण में सौंफ पाउडर डालकर मिलाएं.
  11. 11
    फिर कड़ाही में सोंठ पाउडर डालकर मिक्स करें.
  12. 12
    अब इसमें आलू और नमक डालकर मिलाएं. फिर कड़ाही को ढक दें और धीमी आंच पर आलू को 10 मिनट तक पकने दें.
  13. 13
    दम आलू की ग्रेवी को थोड़ा गाढ़ा होने तक पकाएं और आंच बंद कर दें.
  14. 14
    तैयार है जायकेदार कश्मीरी दम आलू. इसे क्रीम और धनियापत्ती से गार्निश करके रोटी, नान या चावल के साथ गरमागर्म सर्व करें.
#kashmiri dam aloo #dam aloo recipe #kashmiri dam aloo recipe #how to make kashmiri dam aloo #kashmiri dam aloo recipe in hindi #indian recipe #recipes in hindi #kashmiri dum aloo recipe in hindi #kashmiri dum aloo recipe in hindi video #stuffed dum aloo
View Full Version