खोया पनीर बनाने की विधि
पनीर की ग्रेवी वाली सब्जी ज्यादातर घरों में बनाई जाती है. इसकी ग्रेवी बनाने के लिए प्याज, टमाटर, काजू या पोस्ता दाने का इस्तेमाल होता है. मगर खोया पनीर में इसकी ग्रेवी में प्याज टमाटर के अलावा खोया डाला जाता है जिससे बनी सब्जी का स्वाद और बढ़ जाता है.
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
150 ग्राम खोया/मावा
500 ग्राम पनीर
1 1/2 कप मटर
1/2 टीस्पून दालचीनी का पाउडर
1 टेबलस्पून जीरा
4 टमाटर
1 बड़ा टुकड़ा अदरक
1/2 टीस्पून हल्दी
2 टेबलस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
3 टेबलस्पून तेल
2 कप पानी, धनियापत्ती, कसूरी मेथी, नमक स्वादानुसार, पैन, कड़ाही, मिक्सर ग्राइंडर
🍳 विधि
1
Khoya Paneer बनाने के लिए सबसे पहले पैन में मावा डालकर धीमी आंच पर 4-5 मिनट तक भून लें.
2
इस बात का ध्यान रखें कि मावा सिर्फ मुलायम होने तक ही भूनना है. ताकि इसका कच्चापन खत्म किया जा सके.
3
इसके बाद मावा को एक प्लेट पर निकाल लें. आंच बंद कर दें.
4
मिक्सर ग्राइंडर जार में अदरक और टमाटर डालकर पीस लें.
5
इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
6
जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालकर तड़काएं. इसके बाद इसमें दालचीनी का पाउडर डालें.
7
इसके तुरंत बाद इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर मिलाते हुए अच्छी तरह पकाएं.
8
स्वादानुसार नमक डाल लेंगे तो पेस्ट जल्दी पक जाएगा.
9
पेस्ट को कड़छी से चलाते हुए तेल छोड़ने तक पकाएं.
10
जब ग्रेवी तेल छोड़ दे तो इसमें धनिया पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
11
जब मसाला तेल छोड़ दे तो इसमें मटर डालकर मिक्स कर लें.
12
5 मिनट तक भूनने के बाद ग्रेवी में खोया डालकर मिला लें.
13
खोया डालने के बाद फिर से 1-2 मिनट तक चलाते हुए पका लें.
14
इसके बाद ग्रेवी में पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
15
जब ग्रेवी में अच्छी तरह उबाल आ जाए तो इसमें पनीर के टुकड़े डालकर 8-10 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें.
16
बीच-बीच में चलाते रहें ताकि ग्रेवी कड़ाही की तली में सटकर जले नहीं.
17
इसके बाद इसमें कसूरी मेथी डालकर मिक्स करें. ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाएं.
18
आखिर में बारीक कटी धनियापत्ती और रोस्टेड काजू से गार्निश कर ढककर आंच से उतार लें.
19
तैयार खोया पनीर को मनपसंद नान या रोटी के साथ सर्व करें.
#khoya paneer recipe
#khoya paneer recipe in hindi
#khoya paneer recipe video
#how to make khoya paneer
#khoya paneer recipe restaurant style
#khoya paneer kaise banaye
#khoya paneer kaise banta hai video
#khoya paneer banane ki vidhi
#khoya paneer banane