खोया पनीर बनाने की विधि
पनीर की ग्रेवी वाली सब्जी ज्यादातर घरों में बनाई जाती है. इसकी ग्रेवी बनाने के लिए प्याज, टमाटर, काजू या पोस्ता दाने का इस्तेमाल होता है. मगर खोया पनीर में इसकी ग्रेवी में प्याज टमाटर के अलावा खोया डा
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 150 ग्राम खोया/मावा
- 500 ग्राम पनीर
- 1 1/2 कप मटर
- 1/2 टीस्पून दालचीनी का पाउडर
- 1 टेबलस्पून जीरा
- 4 टमाटर
- 1 बड़ा टुकड़ा अदरक
- 1/2 टीस्पून हल्दी
- 2 टेबलस्पून धनिया पाउडर
- 1 टीस्पून गरम मसाला पाउडर
- 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
- 3 टेबलस्पून तेल
- 2 कप पानी, धनियापत्ती, कसूरी मेथी, नमक स्वादानुसार, पैन, कड़ाही, मिक्सर ग्राइंडर
विधि
- इस बात का ध्यान रखें कि मावा सिर्फ मुलायम होने तक ही भूनना है. ताकि इसका कच्चापन खत्म किया जा सके.
- इसके बाद मावा को एक प्लेट पर निकाल लें. आंच बंद कर दें.
- मिक्सर ग्राइंडर जार में अदरक और टमाटर डालकर पीस लें.
- इसके बाद कड़ाही में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें.
- जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालकर तड़काएं. इसके बाद इसमें दालचीनी का पाउडर डालें.
- इसके तुरंत बाद इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर मिलाते हुए अच्छी तरह पकाएं.
- स्वादानुसार नमक डाल लेंगे तो पेस्ट जल्दी पक जाएगा.
- पेस्ट को कड़छी से चलाते हुए तेल छोड़ने तक पकाएं.
- जब ग्रेवी तेल छोड़ दे तो इसमें धनिया पाउडर, हल्दी, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
- जब मसाला तेल छोड़ दे तो इसमें मटर डालकर मिक्स कर लें.
- 4-5 मिनट तक भूनने के बाद ग्रेवी में खोया डालकर मिला लें.
- खोया डालने के बाद फिर से 1-2 मिनट तक चलाते हुए पका लें.
- इसके बाद ग्रेवी में पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें.
- जब ग्रेवी में अच्छी तरह उबाल आ जाए तो इसमें पनीर के टुकड़े डालकर 8-10 मिनट तक धीमी आंच पर पका लें.
- बीच-बीच में चलाते रहें ताकि ग्रेवी कड़ाही की तली में सटकर जले नहीं.
- इसके बाद इसमें कसूरी मेथी डालकर मिक्स करें. ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाएं.
- आखिर में बारीक कटी धनियापत्ती और रोस्टेड काजू से गार्निश कर ढककर आंच से उतार लें.
- तैयार खोया पनीर को मनपसंद नान या रोटी के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
खोया पनीर बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 150 ग्राम खोया/मावा और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
खोया पनीर बनाने की विधि बनाने के लिए सबसे पहले 150 ग्राम खोया/मावा तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
खोया पनीर बनाने की विधि बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह खोया पनीर बनाने की विधि रेसिपी लगभग 4 लोगों लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
खोया पनीर बनाने की विधि बनाने के लिए 150 ग्राम खोया/मावा के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, खोया पनीर बनाने की विधि को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
खोया पनीर बनाने की विधि का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
खोया पनीर बनाने की विधि एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT