Full Version →

ऐसे बनाइए लौकी चने की दाल,खाने में होती है सिंपल और स्वादिष्ट

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

अगर आपको लौकी की सब्जी पसंद नहीं है तो अब इसमें चने की दाल डालकर बनाइए. यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
5 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले चने की दाल को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
  2. 2
    लौकी छीलकर धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
  3. 3
    मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल गरम करने के लिए रखें.
  4. 4
    तेल के गरम होते ही इसमें जीरा डालें.
  5. 5
    जीरे के चटकते ही इसमें प्याज डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
  6. 6
    प्याज के सुनहरा होते ही इसमें टमाटर , हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और हरी मिर्च डालकर भूनें.
  7. 7
    मसाले जब तेल छोड़ने लगे तब लौकी और चने की दाल डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  8. 8
    3 मिनट चलाने के बाद कूकर में थोड़ा पानी, गरम मसाला और नमक डालकर ढक्कन बंद कर दें.
  9. 9
    2 सीटी आने के आंच बंद कर दें. कूकर ठंडा होने पर ढक्कन खोलकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक सब्जी को और पकाएं.
  10. 10
    तैयार है लौकी चने की दाल. रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म खाएं और सर्व करें.
#lauki chana dal sabji #chana dal lauki sabji recipe in hindi #chana dal sabji recipe in hindi #lauki ki sabji #lauki tamatar ki sabji #chana daal kheere ki sabji #lauki ka halwa #chana daal ke parathe #how to make lauki chana dal sabji recipe in hindi #in
View Full Version