ऐसे बनाइए लौकी चने की दाल,खाने में होती है सिंपल और स्वादिष्ट
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

ऐसे बनाइए लौकी चने की दाल,खाने में होती है सिंपल और स्वादिष्ट

अगर आपको लौकी की सब्जी पसंद नहीं है तो अब इसमें चने की दाल डालकर बनाइए. यह बहुत ही स्वादिष्ट लगती है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 लौकी (मीडियम साइज)
  • 1 छोटी कटोरी चना दाल
  • 1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
  • 1/4 टीस्पून जीरा
  • 1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
  • 1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला, तेल जरूरत के अनुसार, पानी आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले चने की दाल को कुछ देर के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
- लौकी छीलकर धो लें और छोटे टुकड़ों में काट लें.
- मीडियम आंच में एक प्रेशर कूकर में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही इसमें जीरा डालें.
- जीरे के चटकते ही इसमें प्याज डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
- प्याज के सुनहरा होते ही इसमें टमाटर , हल्दी पाउडर, जीरा पाउडर और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- मसाले जब तेल छोड़ने लगे तब लौकी और चने की दाल डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- 2-3 मिनट चलाने के बाद कूकर में थोड़ा पानी, गरम मसाला और नमक डालकर ढक्कन बंद कर दें.
- 1-2 सीटी आने के आंच बंद कर दें. कूकर ठंडा होने पर ढक्कन खोलकर धीमी आंच पर 3-4 मिनट तक सब्जी को और पकाएं.
- तैयार है लौकी चने की दाल. रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म खाएं और सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.4 (5 ratings)
4.4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए लौकी चने की दाल,खाने में होती है सिंपल और स्वादिष्ट एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 1 लौकी (मीडियम साइज) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes