लौकी बहुत ही कम लोगों को पसंद आने वाली सब्जी है. आमतौर पर इसे बोरिंग सब्जी कहा जाता है, लेकिन इस लौकी-बेसन की डिश के बाद आप लौकी के फैन हो जाएंगे.
Servings
2 - 4
★ 3.6
Rating
5 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 लौकी
2 टमाटर
2 हरी मिर्च
1 टीस्पून जीरा, एक चुटकी हींग
2 टेबलस्पून बेसन
1/2 टीस्पून मेथी के बीज
2 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर
1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून हरा धनिया
2 टेबलस्पून तेल, नमक स्वादानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले लौकी को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें.
2
साथ ही टमाटर और हरी मिर्च भी काट लें.
3
मीडियम आंच पर पैन में तेल डालकर गर्म करने के लिए रख दें.
4
इसमें जीरा, हींग और मेथी के बीज डालकर तड़काएं.
5
अब बेसन डालकर हल्का भून लें.
6
भुने हुए बेसन में धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और हरी मिर्च मिलाएं.
7
इसमें टमाटर और नमक डालकर चलाते हुए पकाएं.
8
जब टमाटर बेसन में अच्छी तरह से मिक्स हो जाए, तब लौकी और पानी डालकर चलाते हुए पकाएं.
9
जब लौकी पूरी तरह से पक जाए तब गैस बंद कर दें.
10
तैयार लौकी-बेसन की सब्जी पर हरा धनिया डालकर रोटी या चावल के साथ सर्व करें.
#lauki ki sabzi#lauki ki sabji#ghiya ki sabzi#dudhi ki sabji#lauki ki sabji kaise banaye#ghiya ki sabji#ghia ki subzi#louki ki sabji#loki ki sabji#lauki ki sabji ki recipe#lauki ki sabji banane ki vidhi#loki ki recipe#lauki besan ki sabji#dood