Full Version →

रेस्टोरेंट स्टाइल वाले मलाई कोफ्ते बनाने की विधि

दाल-सब्‍जी वेज

वैसे कोफ्ते तो बहुत तरह के बनते हैं, पर जो स्वाद मलाई कोफ्ता में आता है वैसा किसी और में नहीं. उनमें भी रेस्टोरेंट में मिलने वाले मलाई कोफ्ते का स्वाद घर में ही लेना चाहते हैं तो इस तरीके से बनाना लीजिए.

Servings
4 - 6
★ 2.2
Rating
141 ratings

आवश्यक सामग्री

For 4 - 6

🍳 विधि

  1. 1
    एक बाउल में उबले हुए आलू को मैश करके रख लें.
  2. 2
    अब एक अलग बाउल में कद्दूकस किया पनीर, आलू, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, बारीक कटे हुए काजू और किशमिश डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  3. 3
    (दही पनीर कोफ्ता करी: ये है पनीर का एक नया स्वाद
  4. 4
    )
  5. 5
    इस मिश्रण से गोल-गोल कोफ्ते बनाकर तैयार कर लें.
  6. 6
    अब एक कढ़ाही में तेल डालकर गैस मीडियम आंच में गरम होने के लिए रखें.
  7. 7
    जब तेल गरम हो जाए इसमें 3-4 कोफ्ते डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तलकर निकाल लें.
  8. 8
    इसी तरह से बाकी के कोफ्ते भी तल लें. फिर आंच बंद कर दें.
  9. 9
    (ऐसे बनाइए सोया कोफ्ता, आएगा मजेदार स्वाद)
  10. 10
    ऐसे बनाएं ग्रेवी
  11. 11
    ग्रेवी बनाने के लिए प्याज और टमाटर को अलग-अलग पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.
  12. 12
    फिर एक दूसरी कढ़ाही में तेल डालकर गैस पर रखकर गरम होने के लिए रखें.
  13. 13
    (ये है पनीर मलाई कोफ्ता बनाने की सही विधि, बनेंगे लाजवाब)
  14. 14
    जब तेल गरम हो जाए तो इसमें दाल चीनी, तेज पत्ता, लौंग और इलायची डालकर भून लें.
  15. 15
    (ये हैं सॉफ्ट कोफ्ते बनाने के शानदार टिप्स, जानकर हो जाएंगे खुश)
  16. 16
    फिर इसमें पिसी हुई प्याज का पेस्ट डाल दीजिए और सुनहरा होने तक अच्छे से भून लीजिए.
  17. 17
    इसके बाद इसमें अदरक और लहसुन के पेस्ट डालकर 4-5 मिनट तक और भून लें.
  18. 18
    जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो ग्रेवी में टमाटर की प्यूरी मिलाकर 3-4 मिनट तक अच्छे से चलाकर पका लें.
  19. 19
    अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और काजू का पेस्ट डालकर मसाला के तेल छोड़ने तक भून लीजिए.
  20. 20
    जब ग्रेवी भुन जाए तो इसमें 2 कप पानी डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
  21. 21
    (बनाएं शानदार पालक कोफ्ता करी, जानिए विधि)
  22. 22
    इसके बाद नमक और कसूरी मेथी डाल कर मिला लें. फिर इसमें तैयार किए कोफ्ता डाल दीजिए.
  23. 23
    हल्के हाथ से चलाकर मिलाकर आंच बंद कर दीजिए. मलाई कोफ्ता बनकर तैयार है.
  24. 24
    सर्विंग बाउल में निकाल लें. हरे धनियापत्ती और क्रीम से गार्निश करके सर्व कीजिए.
  25. 25
    Tags- malai kofta recipe in hindi, malai kofta kaise banta hai, malai kofta recipe in hindi restaurant style, मलाई कोफ्ता बनाने की विधि
#malai kofta recipe in hindi #malai kofta kaise banta hai #malai kofta recipe in hindi restaurant style #malai kofta banane ki recipe #how to make malai kofta recipe in hindi #how to make kathal ke kofte recipe in hindi #ghar me malai kofta banane ki vidhi
View Full Version