Full Version →

लंच में बनाइए लजीज मलाई कोफ्ता

दाल-सब्‍जी वेज

कोफ्ते का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. और जब बात हो मलाई कोफ्ते की तो कहने ही क्या. आइए बताते हैं आपको मलाई कोफ्ते बनाने का शानदार तरीका.

Servings
2 - 4
★ 3.7
Rating
11 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    एक बाउल में उबले हुए आलू को मैश करके रख लें.
  2. 2
    अब एक अलग बाउल में कद्दूकस किया पनीर, आलू, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, बारीक कटे हुए काजू और किशमिश डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
  3. 3
    इस मिश्रण से गोल-गोल कोफ्ते बनाकर तैयार कर लें.
  4. 4
    अब एक कढ़ाही में तेल डालकर गैस मीडियम आंच में गरम होने के लिए रखें.
  5. 5
    जब तेल गरम हो जाए इसमें 3-4 कोफ्ते डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तलकर निकाल लें.
  6. 6
    इसी तरह से बाकी के कोफ्ते भी तल लें. फिर आंच बंद कर दें.
  7. 7
    ऐसे बनाएं ग्रेवी:
  8. 8
    ग्रेवी बनाने के लिए प्याज और टमाटर को अलग-अलग पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.
  9. 9
    फिर एक दूसरी कढ़ाही में तेल डालकर गैस पर रखकर गरम होने के लिए रखें.
  10. 10
    जब तेल गरम हो जाए तो इसमें दाल चीनी, तेज पत्ता, लौंग और इलायची डालकर भून लें.
  11. 11
    फिर इसमें पिसी हुई प्याज का पेस्ट डाल दीजिए और सुनहरा होने तक अच्छे से भून लीजिए.
  12. 12
    इसके बाद इसमें अदरक और लहसुन के पेस्ट डालकर 4-5 मिनट तक और भून लें.
  13. 13
    जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो ग्रेवी में टमाटर की प्यूरी मिलाकर 3-4 मिनट तक अच्छे से चलाकर पका लें.
  14. 14
    अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और काजू का पेस्ट डालकर मसाला के तेल छोड़ने तक भून लीजिए.
  15. 15
    जब ग्रेवी भुन जाए तो इसमें 2 कप पानी डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
  16. 16
    इसके बाद नमक और कसूरी मेथी डाल कर मिला लें. फिर इसमें तैयार किए कोफ्ता डाल दीजिए.
  17. 17
    हल्के हाथ से चलाकर मिलाकर आंच बंद कर दीजिए. मलाई कोफ्ता बनकर तैयार है.
  18. 18
    सर्विंग बाउल में निकाल लें. हरे धनियापत्ती और क्रीम से गार्निश करके सर्व कीजिए.
  19. 19
    Photo- Getty Images
  20. 20
    Tags- malai kofta recipe in hindi, malai kofta kaise banta hai, malai kofta
#malai kofta recipe #malai kofta recipe video #malai kofta recipe in hindi #how to make malai kofta recipe in hindi #restaurant style malai kofta recipe in hindi #soft kofte kese banayes #how to make aloo kofta recipe iin hindi #how to make paneer kofta re
View Full Version