लंच में बनाइए लजीज मलाई कोफ्ता

लंच में बनाइए लजीज मलाई कोफ्ता

कोफ्ते का नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. और जब बात हो मलाई कोफ्ते की तो कहने ही क्या. आइए बताते हैं आपको मलाई कोफ्ते बनाने का शानदार तरीका.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • पनीर 1 कप (कद्दूकस किया हुआ), आलू 2 (उबले हुए), काजू 1 बड़ा चम्मच (बारीक काट लें), किसमिस 1 बड़ा चम्मच
  • स्वादानुसार नमक, कॉर्न फ्लोर 3 बड़ा चम्मच, गरम मसाला पाउडर 1/4 बड़ा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1/2 बड़ा चम्मच, ग्रेवी के लिए सामग्री, प्याज 2, टमाटर 3, अदरक लहसुन का पेस्ट 1 बड़ा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 2 बड़ा चम्मच, हल्दी आधा बड़ा चम्मच, नमक स्वादानुसार, काजू का पेस्ट 1/4 कप, तेज पत्ता 1, दाल चीनी 1 इंच का टुकड़ा, इलायची 2, लौंग 3, कसूरी मेथी 1 छोटा चम्मच, गरम मसाला पाउडर 1/2छोटा चम्मच, तेल आवश्यकतानुसार, धनियापत्ती 2 बड़ा चम्मच, क्रीम 2 बड़ा चम्मच

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- एक बाउल में उबले हुए आलू को मैश करके रख लें.
- अब एक अलग बाउल में कद्दूकस किया पनीर, आलू, कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, बारीक कटे हुए काजू और किशमिश डालकर अच्छे से मिक्स कर लें.
- इस मिश्रण से गोल-गोल कोफ्ते बनाकर तैयार कर लें.
- अब एक कढ़ाही में तेल डालकर गैस मीडियम आंच में गरम होने के लिए रखें.
- जब तेल गरम हो जाए इसमें 3-4 कोफ्ते डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पलट-पलट कर तलकर निकाल लें.
- इसी तरह से बाकी के कोफ्ते भी तल लें. फिर आंच बंद कर दें.

ऐसे बनाएं ग्रेवी:
- ग्रेवी बनाने के लिए प्याज और टमाटर को अलग-अलग पीसकर बारीक पेस्ट बना लें.
- फिर एक दूसरी कढ़ाही में तेल डालकर गैस पर रखकर गरम होने के लिए रखें.
- जब तेल गरम हो जाए तो इसमें दाल चीनी, तेज पत्ता, लौंग और इलायची डालकर भून लें.
- फिर इसमें पिसी हुई प्याज का पेस्ट डाल दीजिए और सुनहरा होने तक अच्छे से भून लीजिए.
- इसके बाद इसमें अदरक और लहसुन के पेस्ट डालकर 4-5 मिनट तक और भून लें.
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो ग्रेवी में टमाटर की प्यूरी मिलाकर 3-4 मिनट तक अच्छे से चलाकर पका लें.
- अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और काजू का पेस्ट डालकर मसाला के तेल छोड़ने तक भून लीजिए.
- जब ग्रेवी भुन जाए तो इसमें 2 कप पानी डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद नमक और कसूरी मेथी डाल कर मिला लें. फिर इसमें तैयार किए कोफ्ता डाल दीजिए.
- हल्के हाथ से चलाकर मिलाकर आंच बंद कर दीजिए. मलाई कोफ्ता बनकर तैयार है.
- सर्विंग बाउल में निकाल लें. हरे धनियापत्ती और क्रीम से गार्निश करके सर्व कीजिए.

Photo- Getty Images
Tags- malai kofta recipe in hindi, malai kofta kaise banta hai, malai kofta

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.7 (11 ratings)
3.7 avg from 11 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

लंच में बनाइए लजीज मलाई कोफ्ता एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे पनीर 1 कप (कद्दूकस किया हुआ), आलू 2 (उबले हुए), काजू 1 बड़ा चम्मच (बारीक काट लें), किसमिस 1 बड़ा चम्मच और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes