मसाला टिंडा
टिंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं.
अगर आपके बच्चे टिंडे की सब्जी पसंद नहीं करते तो कुछ इस तरह से बनाएं टिंडा.
जानें रेसिपी.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 10 टिंडे
- 3 टमाटर (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
- 2 हरी मिर्च
- 2 बड़ा चम्मच तेल, बारीक कटा हरा धनिया, आधा छोटा चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग
- 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटी चम्मच सौंफ पाउडर, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
मसाला टिंडा बनाने के लिए सबसे पहले टिंडों को अच्छे से धोकर सुखा लें.
-
2
टिंडों को छीलकर इन्हें 7-8 लम्बे टुकड़ों में काट लें. (लसुनी गोभी)
-
3
अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, सौंफ, धनिया पाउडर, टमाटर को मिक्स कर मिश्रण तैयार करें.
-
4
धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
-
5
तेल के गर्म होते ही जीरा डालें. (गाजर मटर की सब्जी)
-
6
जीरे के चटकते ही हींग और तैयार मसाला डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें. (15 मिनट में बनाएं मलाई-प्याज की सब्जी)
-
7
मसाले के अच्छे से भुनते ही इसमें कटे हुए टिंडे और थोड़ा पानी डालकर 10 से 15 मिनट तक पकाएं.
-
8
तय समय के बाद आंच बंद कर दें. गर्मागर्म मसाला टिंडे तैयार हैं. (खट्टे-मीठे आलू)
#tinde ki sabji
#masla tinda
#hare tinde ki sabji
#green vegetables
#patta gobhi
#cabbage
#potatoes
#indian kitchen
#indian recipe
#green peas
#aalu patta gobhi recipe hindi pakwangali
#cumin powder
#garam masala
#bay leaves
#pahadi aalu khatta
#aalu gobh