मसाला टिंडा

मसाला टिंडा

टिंडा सेहत के लिए काफी फायदेमंद हैं. अगर आपके बच्चे टिंडे की सब्जी पसंद नहीं करते तो कुछ इस तरह से बनाएं टिंडा. जानें रेसिपी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 10 टिंडे
  • 3 टमाटर (कद्दूकस किया हुआ)
  • 1 छोटा चम्मच अदरक का पेस्ट
  • 2 हरी मिर्च
  • 2 बड़ा चम्मच तेल, बारीक कटा हरा धनिया, आधा छोटा चम्मच जीरा, चुटकीभर हींग
  • 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटी चम्मच सौंफ पाउडर, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- मसाला टिंडा बनाने के लिए सबसे पहले टिंडों को अच्छे से धोकर सुखा लें.
- टिंडों को छीलकर इन्हें 7-8 लम्बे टुकड़ों में काट लें. (लसुनी गोभी)
- अदरक का पेस्ट, बारीक कटी हरी मिर्च, लाल मिर्च, हल्दी, सौंफ, धनिया पाउडर, टमाटर को मिक्स कर मिश्रण तैयार करें.
- धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें. 
- तेल के गर्म होते ही जीरा डालें. (गाजर मटर की सब्जी)
- जीरे के चटकते ही हींग और तैयार मसाला डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.  (15 मिनट में बनाएं मलाई-प्याज की सब्जी)
- मसाले के अच्छे से भुनते ही इसमें कटे हुए टिंडे और थोड़ा पानी डालकर 10 से 15 मिनट तक पकाएं.
- तय समय के बाद आंच बंद कर दें. गर्मागर्म मसाला टिंडे तैयार हैं. (खट्टे-मीठे आलू)

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (1 ratings)
5 avg from 1 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मसाला टिंडा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 10 टिंडे और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes