खट्टे-मीठे आलू

खट्टे-मीठे आलू

आलू की सूखी और गीली सब्जी तो आप अक्सर बनाते ही होंगे, अब इसमें लाएं चीनी की मिठास और इमली की खटास...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • आधा किलो छोटे आलू (उबले हुए), एक बड़ा चम्मच बटर
  • 1 छोटा चम्मच साबुत जीरा
  • 1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 2 बड़ा चम्मच चीनी
  • 2 छोटा चम्मच नमक
  • 1 बड़ा चम्मच इमली के गूदे का पेस्ट

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- धीमी आंच में एक पैन में बटर गर्म करने के लिए रखें.
- बटर के गर्म होते ही इसमें जीरा डालें. (क्रंची आलू बॅाल्स)
- जैसे ही जीरा चटकने लगे पैन में उबले आलू, अदरक डालें और सुनहरा होने तक फ्राई कर लें. (आलू की खीर बनाने की विधि)
- आलू के हल्के गोल्डन ब्राउन होते ही नमक, लाल मिर्च पाउडर और चीनी मिलाकर कड़छी से चलाएं. (उत्तराखंड का आलू दाल पकौड़ा)
- आंच बंद करने से बिल्कुल 1 मिनट पहले आलू पर इमली का पेस्ट फैलाएं और पूरे में अच्छे से मिक्स कर लें. (इस तरह आलू को अंकुरित होने से बचाएं)
- खट्टे-मीठे आलू तैयार हैं. धनिया पत्ती से गार्निश कर रोटी या पराठों के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (18 ratings)
4.3 avg from 18 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

खट्टे-मीठे आलू एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे आधा किलो छोटे आलू (उबले हुए), एक बड़ा चम्मच बटर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes