गाजर मटर की सब्जी

गाजर मटर की सब्जी

नॉर्थ इंडिया में गाजर मटर की सब्जी सर्दियों में खूब बनाई जाती है. इसकी रेसिपी इतनी आसान है कि आप भी इसे बना सकती हैं...

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 2 गाजर मध्यम आकार की, आधा कप हरे मटर के दाने
  • स्वादानुसार नमक, एक चौथाई छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला, एक चौथाई छोटा चम्मच अमचूर पाउडर, एक चौथाई छोटा चम्मच जीरा
  • 2 बड़ा चम्मच तेल

🍳 विधि

Time 30 मिनट से 1 घंटा
Servings 2 - 4
- गाजर को छीलकर, लंबाई में काटकर दो हिस्से कर लें. फिर हर हिस्से के मध्यम साइज के टुकड़े काट लें.
- एक कड़ाही में तेल गर्म करें, मध्यम आंच पर जीरा डालें. आंच को धीमी करके इसमें गाजर, मटर, नमक और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें.  न्यूट्रिशनिस्ट से जानें किस चीज में क्या है खास
- बिना ढके, धीमी आंच पर सब्जियों को 2-3 मिनट तक पकाएं, लेकिन बीच-बीच में कड़छी से चलाते रहें. मटर के दाने ज्यादा दिनों तक ऐसे रहेंगे ताजे
- अब ढक दें और सब्जियों के आधे गलने तक धीमी आंच पर पकाएं, बीच-बीच में कड़छी से चलाते रहें. गाजर का हलवा की रेसिपी
- अब इसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर मिलाएं और ढककर सब्जियां गलने तक धीमी आंच पर पकाएं.
- सब्जी में अमचूर और गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें. 1-2 मिनट धीमी आंच पर बिना ढके भूनकर आंच बंद कर दें.  इस तरीके से बनेगा गाजर का हलवा ज्यादा टेस्टी
- गाजर मटर की सब्जी को पराठा या रोटी के साथ खाएं या फिर सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (57 ratings)
4 avg from 57 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

गाजर मटर की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 2 गाजर मध्यम आकार की, आधा कप हरे मटर के दाने और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes