मटर पनीर और मटर आलू तो आपने खूब बनाया होगा पर शायद ही आपने इस तरह से मटर की सब्जी बनाई होगी. यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाता है और खाने में भी बहुत लजीज लगता है.
Servings
1 - 2
★ 1
Rating
1 rating
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
1 कटोरी मटर
1 प्याज (पतली लंबी कटी हुई)
3-4 कलियां लहसुन की
2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
1/4 टीस्पून अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
1/4 टीस्पून जीरा
1/4 टीस्पून हल्दी
1/4 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टीस्पून धनिया पाउडर
1/2 टीस्पून जीरा पाउडर
1/2 टीस्पून गरम मसाला, नमक स्वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
1
मीडियम आंच पे एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
2
तेल के गरम होते ही जीरा डालें.
3
जीरे के चटकते ही प्याज, लहसुन, हरी मिर्च, अदरक और टमाटर डालकर भूनें.
4
प्याज के अच्छे से भुनते ही हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया और जीरा पाउडर डालकर भूनें.
5
जब मसाला तेल छोड़ने लगे तब मटर और नमक डालकर आंच तेज कर 2-4 मिनट तक भूनें.
6
इसके बाद आंच मीडियम कर पैन को ढककर मटर के सॉफ्ट होने तक पकाएं.
7
मिनट बाद थोड़ा पानी डालकर पैन को दोबारा ढक दें.
8
मटर के गलते ही गरम मसाला डालकर अच्छे से मिक्स करें और आंच बंद कर दें.
9
तैयार है मसालेदार हरी मटर. पूरी और पराठों के साथ करें सर्व.
#masaledar hari matar masala peas recipe in hindi#peas#masala peas#indian kitchen#indian recipe#matar aalu#matar paneer#matar kachori