मसूर दाल साबुत और बिना छिलके वाली दोनों तरह से पकाई जाती है. यह खाने में काफी लजीज लगता है. कई जगह इसे बिना तड़के भी बनाया जाता है. हम आपको तड़के वाली मसूर दाल की रेसिपी बता रहे हैं.
Servings
2 - 4
★ 2.4
Rating
8 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
1 कप साबुत मसूर की दाल
1 टेबलस्पून बारीक कटा अदरक
1 प्याज, बारीक काट लें
2 टेबलस्पून घी
1/2 टीस्पून जीरा
1 तेजपत्ता
2 टमाटर, छोटे टुकड़ों में काट लें
3 हरी मिर्च
1/2 टीस्पून गरम मसाला
1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टेबलस्पून बारीक कटी धनियापत्ती
2 कप कप पानी, प्रेशर कूकर, पैन
🍳 विधि
1
साबुत मसूर दाल बनाने के लिए सबसे दाल को एक बार पानी से धो लें.
2
कूकर में दाल, पानी, हल्दी और नमक डालकर 3 सीटी लगाकर पका लें.
3
कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.
4
इसके बाद मीडियम आंच पर पैन रखें.
5
इसमें घी डालें और गर्म होने दें. घी के गर्म होने पर इसमें जीरा, अदरक और तेजपत्ता डाल दें.
6
जीरा तड़कने लगे तो पैन में प्याज और टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं.
7
जब प्याज पक जाए और टमाटर गल जाए तो इसमें हरी मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.
8
फिर पैन में उबली दाल डालकर अच्छी तरह मिला लें.
9
मिनट तक आंच पर पकाकर उतार लें.
10
धनियापत्ती से गार्निश गर्मागर्म मसूर दाल सर्व करें.
11
मसूर दाल को रोटी और चावल के साथ खाया जा सकता है.
12
अगर आपको अच्छा तड़का चाहिए तो इसमें लाल मिर्च और लहसुन भी डालकर सकती हैं.
#masoor dal recipe#masoor dal recipe in hindi#masoor dal recipe video#masoor dal recipe for roti#masoor dal banane ki vidhi#how to make masoor dal masoor dal restaurant style#masoor dal kaise banaye#masoor dal recipe simple#how to make masoor dal