मसूर दाल बनाने की विधि

मसूर दाल बनाने की विधि

मसूर दाल साबुत और बिना छिलके वाली दोनों तरह से पकाई जाती है. यह खाने में काफी लजीज लगता है. कई जगह इसे बिना तड़के भी बनाया जाता है. हम आपको तड़के वाली मसूर दाल की रेसिपी बता रहे हैं.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कप साबुत मसूर की दाल
  • 1 टेबलस्पून बारीक कटा अदरक
  • 1 प्याज, बारीक काट लें
  • 2 टेबलस्पून घी
  • 1/2 टीस्पून जीरा
  • 1 तेजपत्ता
  • 2 टमाटर, छोटे टुकड़ों में काट लें
  • 3 हरी मिर्च
  • 1/2 टीस्पून गरम मसाला
  • 1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
  • 1/4 टीस्पून हल्दी पाउडर, नमक स्वादानुसार
  • 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
  • 1 टेबलस्पून बारीक कटी धनियापत्ती
  • 2 कप कप पानी, प्रेशर कूकर, पैन

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- साबुत मसूर दाल बनाने के लिए सबसे दाल को एक बार पानी से धो लें.

- कूकर में दाल, पानी, हल्दी और नमक डालकर 3 सीटी लगाकर पका लें.

- कूकर का प्रेशर खत्म होने दें.

- इसके बाद मीडियम आंच पर पैन रखें.

- इसमें घी डालें और गर्म होने दें. घी के गर्म होने पर इसमें जीरा, अदरक और तेजपत्ता डाल दें.

- जीरा तड़कने लगे तो पैन में प्याज और टमाटर डालकर अच्छी तरह पकाएं.

- जब प्याज पक जाए और टमाटर गल जाए तो इसमें हरी मिर्च, गरम मसाला, धनिया पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें.

- फिर पैन में उबली दाल डालकर अच्छी तरह मिला लें.

- 10 मिनट तक आंच पर पकाकर उतार लें.

- धनियापत्ती से गार्निश गर्मागर्म मसूर दाल सर्व करें.

- मसूर दाल को रोटी और चावल के साथ खाया जा सकता है.

- अगर आपको अच्छा तड़का चाहिए तो इसमें लाल मिर्च और लहसुन भी डालकर सकती हैं.

ADVERTISEMENT

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
2.4 (8 ratings)
2.4 avg from 8 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मसूर दाल बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कप साबुत मसूर की दाल और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes