Full Version →

नरगिसी कोफ्ते

दाल-सब्‍जी वेज

कोफ्ते की सब्जी के कई जायके हैं और इसके खास स्वाद में से एक है नरगिसी कोफ्ते. आइए सीखें इसे बनाने का तरीका...

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
447 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले काजू और चिरौंजी को एक घंटे के लिए पानी में भिगोएं. फिर इन्हें मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार करें.
  2. 2
    इसके बाद कोफ्ते तैयार करने के लिए आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें.
  3. 3
    पनीर को भी कद्दूकस करके अच्छी तरह मसल लें. फिर मावा को मसलकर चिकना कर लें.
  4. 4
    अब बर्तन में आलू, मावा, पनीर, अरारोट, किशमिश, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करके मिश्रण तैयार कर लें.
  5. 5
    इसके बाद थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर गोल करें. इसी तरह पूरे मिक्सचर से गोल-गोल बॉल्स बना लें.
  6. 6
    अब गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें 3 से 4 बॉल्स डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  7. 7
    बॉल्स को पलटकर चारों तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई करके प्लेट में निकालें. इसी तरह सभी कोफ्ते तल लें.
  8. 8
    अब ग्रेवी बनाने के लिए गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  9. 9
    जब इनकी खुशबू आने लगे तो तेल में प्याज और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर पकाएं.
  10. 10
    पेस्ट को सुनहरा होने तक पकाएं अब इसमें टमाटर प्यूरी, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें.
  11. 11
    जब ग्रेवी से तेल अलग होता दिखने लगे तो इसमें काजू-चिरौंजी का पेस्ट डालकर मिलाएं. इसे एक मिनट तक पकाएं.
  12. 12
    अब पैन में आधा कप पानी डालकर ग्रेवी को 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
  13. 13
    इसके बाद ग्रेवी में क्रीम डालकर आंच तेज कर दें. फिर इसमें कोफ्ते डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
  14. 14
    तैयार हैं नरगिसी कोफ्ते. इन्हें हरी धनिया से गार्निश करके रोटी या नान के साथ सर्व करें.
  15. 15
    नोट - यह रेसिपी पकवानगली की यूजर अरुणा गुप्ता ने भेजी है. अपनी रेसिपी भेजने के लिए क्लिक करें: www.pakwangali.in/ugc.php
#nargisi kofte #indian recipes #curry recipes #nargisi kofta recipe in hindi #how to make nargisi kofte #easy recipe of nargisi kofte
View Full Version