नरगिसी कोफ्ते
कोफ्ते की सब्जी के कई जायके हैं और इसके खास स्वाद में से एक है नरगिसी कोफ्ते. आइए सीखें इसे बनाने का तरीका...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- कोफ्ते के लिए :
- 100 ग्राम पनीर
- 100 ग्राम मावा (खोया)
- 2 आलू उबले हुए, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 3 चम्मच अरारोट
- 8 किशमिश
- स्वादानुसार नमक, तेल, ग्रेवी के लिए :, एक कप प्याज का पेस्ट, एक कप टमाटर प्यूरी, एक बड़ा चम्मच लहसुन-अदरक का पेस्ट, आधा चम्मच पोस्ता दाना (खसखस)
- 8 काजू, आधी बड़ी चम्मच चिरौंजी, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, आधा कप क्रीम
- 4 लौंग
- 2 छोटी इलायची, एक दालचीनी का टुकड़ा
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- इसके बाद कोफ्ते तैयार करने के लिए आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें.
- पनीर को भी कद्दूकस करके अच्छी तरह मसल लें. फिर मावा को मसलकर चिकना कर लें.
- अब बर्तन में आलू, मावा, पनीर, अरारोट, किशमिश, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करके मिश्रण तैयार कर लें.
- इसके बाद थोड़ा मिश्रण हाथ में लेकर गोल करें. इसी तरह पूरे मिक्सचर से गोल-गोल बॉल्स बना लें.
- अब गैस पर कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें 3 से 4 बॉल्स डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- बॉल्स को पलटकर चारों तरफ से सुनहरा होने तक फ्राई करके प्लेट में निकालें. इसी तरह सभी कोफ्ते तल लें.
- अब ग्रेवी बनाने के लिए गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें दालचीनी, लौंग और इलायची डालकर मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- जब इनकी खुशबू आने लगे तो तेल में प्याज और लहसुन-अदरक का पेस्ट डालकर पकाएं.
- पेस्ट को सुनहरा होने तक पकाएं अब इसमें टमाटर प्यूरी, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें.
- जब ग्रेवी से तेल अलग होता दिखने लगे तो इसमें काजू-चिरौंजी का पेस्ट डालकर मिलाएं. इसे एक मिनट तक पकाएं.
- अब पैन में आधा कप पानी डालकर ग्रेवी को 5-6 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
- इसके बाद ग्रेवी में क्रीम डालकर आंच तेज कर दें. फिर इसमें कोफ्ते डालकर मिक्स करें और गैस बंद कर दें.
- तैयार हैं नरगिसी कोफ्ते. इन्हें हरी धनिया से गार्निश करके रोटी या नान के साथ सर्व करें.
नोट - यह रेसिपी पकवानगली की यूजर अरुणा गुप्ता ने भेजी है. अपनी रेसिपी भेजने के लिए क्लिक करें: www.pakwangali.in/ugc.php
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
नरगिसी कोफ्ते एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे कोफ्ते के लिए : और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
नरगिसी कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले कोफ्ते के लिए : तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
नरगिसी कोफ्ते बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह नरगिसी कोफ्ते रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
नरगिसी कोफ्ते बनाने के लिए कोफ्ते के लिए : के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, नरगिसी कोफ्ते को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
नरगिसी कोफ्ते का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
नरगिसी कोफ्ते एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT