सबसे अलग और कई फायदों से भरपूर है नीम बैंगन फ्राई. इसका स्वाद बेशक हल्का कड़वा होता है पर इसके फायदे मीठे ही होते हैं.
Servings
2 - 4
★ 5
Rating
3 ratings
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
10-12 नीम के पत्ते
1 बैंगन
1/2 टेबलस्पून नमक
1/2 टेबलस्पून हल्दी, चुटकीभर टेबलस्पून चीनी, सरसों का तेल आवश्यकतानुसार
🍳 विधि
1
सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
2
फिर इसमें नमक और हल्दी मिलाकर थोड़ी देर तक छोड़ दें.
3
मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें.
4
तेल के गरम होते ही इसमें बैंगन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें और निकालकर एक प्लेट में रख लें.
5
अगर जरूरत हो तो दोबारा थोड़ा और तेल डालकर गरम करें.
6
फिर इसमें नीम की पत्तियों को डालकर क्रंची होने तक भूनें.
7
नमक और हल्दी मिलाएं.
8
पत्तियों के क्रिस्पी होते ही इसमें फ्राइड बैंगन डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
9
चुटकीभर चीनी डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें.
10
तैयार है नीम बैंगन फ्राई. गर्मागर्म चावल के साथ परोसें.
#neem baigan recipe#neem baigan easy recipe#neem baigan recipe made at home in hindi#neem baigan quick and easy recipe in hindi#neem baigan fry quick and easy recipe in hindi