ऐसे बनाइए नीम बैंगन फ्राई, कड़वा होकर भी लगता है अच्छा

ऐसे बनाइए नीम बैंगन फ्राई, कड़वा होकर भी लगता है अच्छा

सबसे अलग और कई फायदों से भरपूर है नीम बैंगन फ्राई. इसका स्वाद बेशक हल्का कड़वा होता है पर इसके फायदे मीठे ही होते हैं. 

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 10-12 नीम के पत्ते
  • 1 बैंगन
  • 1/2 टेबलस्पून नमक
  • 1/2 टेबलस्पून हल्दी, चुटकीभर टेबलस्पून चीनी, सरसों का तेल आवश्यकतानुसार

🍳 विधि

Time 5 से 15 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले बैंगन को अच्छी तरह से धोकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें.
- फिर इसमें नमक और हल्दी मिलाकर थोड़ी देर तक छोड़ दें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें.
- तेल के गरम होते ही इसमें बैंगन डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें और निकालकर एक प्लेट में रख लें.
- अगर जरूरत हो तो दोबारा थोड़ा और तेल डालकर गरम करें.
- फिर इसमें नीम की पत्तियों को डालकर क्रंची होने तक भूनें.
- नमक और हल्दी मिलाएं.
- पत्तियों के क्रिस्पी होते ही इसमें फ्राइड बैंगन डालकर अच्छी तरह से मिला लें.
- चुटकीभर चीनी डालकर मिलाएं और आंच बंद कर दें.
- तैयार है नीम बैंगन फ्राई. गर्मागर्म चावल के साथ परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
5 (3 ratings)
5 avg from 3 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए नीम बैंगन फ्राई, कड़वा होकर भी लगता है अच्छा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 10-12 नीम के पत्ते और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes