Full Version →

लंच या डिनर में बनाइए पंजाबी स्टाइल में पालक पनीर

दाल-सब्‍जी वेज

पालक का सीजन चल रहा है तो देर किस बात की? बनाइए पंजाबी स्टाइल में पालक पनीर. यकीन मानिए सबका खुश हो जाएंगे. इसका स्वाद बेमिसाल है.

Servings
1 - 2
★ 4
Rating
10 ratings

आवश्यक सामग्री

For 1 - 2

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    तेल के गरम होते ही प्‍याज, काजू और हरी मिर्च डालकर भूनें.
  3. 3
    इनके हल्का भुनते ही पानी डालकर पका लें. जब प्‍याज मुलायम हो जाए और पानी भी सूख जाए तो आंच बंद कर ठंडा होने के लिए रख दें.
  4. 4
    अब एक दूसरे पैन में मीडियम आंच में पालक उबाल लें.
  5. 5
    जब पालक के पत्ते सॉफ्ट हो जाए तब आंच बंद कर पालक को ठंडे पानी से धो लें.
  6. 6
    प्‍याज के मिश्रण को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें और एक कटोरी में निकालकर रख लें.
  7. 7
    इसके बाद इसमें पालक भी पीस लें. ध्यान रखे कि पानी न मिलाएं .
  8. 8
    अब मीडियम आंच में एक बड़े पैन में तेल गर्म करें.
  9. 9
    तेल के गरम होते ही इसमें अदरक लहसुन का पेस्‍ट डालकर भूनें.
  10. 10
    टमाटर और प्‍याज का पेस्‍ट डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
  11. 11
    फिर इसमें पालक का पेस्‍ट डालकर इसे उबलने दें. एक उबाल आने के बाद नमक और गरम मसाला मिलाएं.
  12. 12
    अब इसमें पनीर के टुकड़े डालें और पालक को एक बार चला लें.
  13. 13
    अगर ग्रेवी गाढ़ी बन जाए तो इसमें थोड़ा पानी मिलाएं.
  14. 14
    ग्रेवी के बनते ही आंच बंद कर ऊपर से मलाई डाल दें.
  15. 15
    तैयार है पंजाबी स्टाइल में पालक पनीर. रोटी या नान के साथ सर्व करें.
#palak paneer punjabi style winter special recipe in hindi #palak #paneer #panir #indian kitchen #indian recipe #how to make palak paneer #palak kofta #palak curry #palak moong dal #winter special recipe #palak saag #palak paneer ki recipe #palak paneer ki
View Full Version