लंच या डिनर में बनाइए पंजाबी स्टाइल में पालक पनीर
पालक का सीजन चल रहा है तो देर किस बात की? बनाइए पंजाबी स्टाइल में पालक पनीर. यकीन मानिए सबका खुश हो जाएंगे. इसका स्वाद बेमिसाल है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 2 servings
- 1 कटोरी पालक (बारीक कटा हुआ)
- 200 ग्राम पनीर (टुकड़ों में कटा हुआ)1 बड़ा प्याज (टुकड़ो में कटा हुआ)
- 4 हरी मिर्च (टुकड़ों में कटी हुई)1 टीस्पून अदरक का पेस्ट
- 1 टीस्पूनलहसुन का पेस्ट
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1 टीस्पून गरम मसाला
- 2 टेबलस्पून मलाई
- 10-12 काजू, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
विधि
- तेल के गरम होते ही प्याज, काजू और हरी मिर्च डालकर भूनें.
- इनके हल्का भुनते ही पानी डालकर पका लें. जब प्याज मुलायम हो जाए और पानी भी सूख जाए तो आंच बंद कर ठंडा होने के लिए रख दें.
- अब एक दूसरे पैन में मीडियम आंच में पालक उबाल लें.
- जब पालक के पत्ते सॉफ्ट हो जाए तब आंच बंद कर पालक को ठंडे पानी से धो लें.
- प्याज के मिश्रण को मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें और एक कटोरी में निकालकर रख लें.
- इसके बाद इसमें पालक भी पीस लें. ध्यान रखे कि पानी न मिलाएं .
- अब मीडियम आंच में एक बड़े पैन में तेल गर्म करें.
- तेल के गरम होते ही इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भूनें.
- टमाटर और प्याज का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- फिर इसमें पालक का पेस्ट डालकर इसे उबलने दें. एक उबाल आने के बाद नमक और गरम मसाला मिलाएं.
- अब इसमें पनीर के टुकड़े डालें और पालक को एक बार चला लें.
- अगर ग्रेवी गाढ़ी बन जाए तो इसमें थोड़ा पानी मिलाएं.
- ग्रेवी के बनते ही आंच बंद कर ऊपर से मलाई डाल दें.
- तैयार है पंजाबी स्टाइल में पालक पनीर. रोटी या नान के साथ सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लंच या डिनर में बनाइए पंजाबी स्टाइल में पालक पनीर एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी पालक (बारीक कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
लंच या डिनर में बनाइए पंजाबी स्टाइल में पालक पनीर बनाने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी पालक (बारीक कटा हुआ) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
लंच या डिनर में बनाइए पंजाबी स्टाइल में पालक पनीर बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह लंच या डिनर में बनाइए पंजाबी स्टाइल में पालक पनीर रेसिपी लगभग 1 - 2 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
लंच या डिनर में बनाइए पंजाबी स्टाइल में पालक पनीर बनाने के लिए 1 कटोरी पालक (बारीक कटा हुआ) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, लंच या डिनर में बनाइए पंजाबी स्टाइल में पालक पनीर को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
लंच या डिनर में बनाइए पंजाबी स्टाइल में पालक पनीर का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
लंच या डिनर में बनाइए पंजाबी स्टाइल में पालक पनीर एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT