ये है ढाबा स्टाइल पालक पनीर बनाने की विधि
पालक पनीर की सब्जी हर किसी को बहुत पसंद होती है और इसे बनाना भी बहुत आसान है. इसमें न ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है और न ही ज्यादा समय लगता है.
आवश्यक सामग्री
For 2 - 4
- 1 कटोरी पालक (बारीक कटा हुआ)
- 250 ग्राम पनीर (टुकड़ों में कटा हुआ)
- 1 बड़ा प्याज (टुकड़ो में कटा हुआ)
- 1 इंच अदरक का टुकड़ा, लहसुन की 5-6 कलियां
- 4 हरी मिर्च (टुकड़ों में कटी हुईं)
- 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
- 1 टीस्पून गरम मसालानमक स्वादानुसार, दो बड़ा चम्मच मलाई, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी गरम करने के लिए रखें.
-
2
एक उबाल आते ही इसमें पालक डालकर उबाल लें.
-
3
जब पालक के पत्ते सॉफ्ट हो जाएं तब आंच बंद कर पालक को ठंडे पानी से धो लें.
-
4
इसके बाद मिक्सी में पालक पीस लें. ध्यान रखें कि पानी न मिलाएं
-
5
अब प्याज, लहसुन, अदरक और टमाटर भी मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें और एक कटोरी में निकालकर रख लें.
-
6
मीडियम आंच में दोबारा एक पैन में तेल गरम करें.
-
7
तेल के गरम होते ही इसमें तैयार पेस्ट डालकर भूनें.
-
8
फिर इसमें पालक का पेस्ट डालकर इसे उबलने दें. एक उबाल आने के बाद नमक और गरम मसाला मिलाएं.
-
9
अब इसमें पनीर के टुकड़े डालें और पालक को एक बार चला लें.
-
10
अगर ग्रेवी गाढ़ी बन जाए तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं.
-
11
ग्रेवी के बनते ही आंच बंद कर ऊपर से मलाई डाल दें.
-
12
तैयार है पालक पनीर. रोटी या नान के साथ सर्व करें.
#palak paneer recipe
#palak paneer recipe in hindi
#palak paneer recipe hindi mai
#palak paneer recipe dhaba style
#palak paneer banane ki vidhi
#palak paneer banane ka tarika
#palak paneer banana
#how to make palak paneer
#palak paneer dish
#palak paneer