ये है ढाबा स्टाइल पालक पनीर बनाने की विधि

ये है ढाबा स्टाइल पालक पनीर बनाने की विधि

पालक पनीर की सब्जी हर किसी को बहुत पसंद होती है और इसे बनाना भी बहुत आसान है. इसमें न ज्यादा सामग्री की जरूरत होती है और न ही ज्यादा समय लगता है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • 1 कटोरी पालक (बारीक कटा हुआ)
  • 250 ग्राम पनीर (टुकड़ों में कटा हुआ)
  • 1 बड़ा प्याज (टुकड़ो में कटा हुआ)
  • 1 इंच अदरक का टुकड़ा, लहसुन की 5-6 कलियां
  • 4 हरी मिर्च (टुकड़ों में कटी हुईं)
  • 1 टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 1 टीस्पून गरम मसालानमक स्‍वादानुसार, दो बड़ा चम्‍मच मलाई, पानी जरूरत के अनुसार, तेल जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में पानी गरम करने के लिए रखें.
- एक उबाल आते ही इसमें पालक डालकर उबाल लें.
- जब पालक के पत्ते सॉफ्ट हो जाएं तब आंच बंद कर पालक को ठंडे पानी से धो लें.
- इसके बाद मिक्सी में पालक पीस लें. ध्यान रखें कि पानी न मिलाएं
- अब प्याज, लहसुन, अदरक और टमाटर भी मिक्सी में डालकर अच्छे से पीस लें और एक कटोरी में निकालकर रख लें.
- मीडियम आंच में दोबारा एक पैन में तेल गरम करें.

- तेल के गरम होते ही इसमें तैयार पेस्‍ट डालकर भूनें.
- फिर इसमें पालक का पेस्‍ट डालकर इसे उबलने दें. एक उबाल आने के बाद नमक और गरम मसाला मिलाएं.
- अब इसमें पनीर के टुकड़े डालें और पालक को एक बार चला लें.
- अगर ग्रेवी गाढ़ी बन जाए तो इसमें थोड़ा सा पानी मिलाएं.
- ग्रेवी के बनते ही आंच बंद कर ऊपर से मलाई डाल दें.
- तैयार है पालक पनीर. रोटी या नान के साथ सर्व करें.

क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
3.4 (5 ratings)
3.4 avg from 5 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ये है ढाबा स्टाइल पालक पनीर बनाने की विधि एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 1 कटोरी पालक (बारीक कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes