Full Version →

पनीर दो प्याजा

दाल-सब्‍जी वेज

सब्जी में पनीर के ढेरों स्वाद होते हैं. इनमें से एक है लजीज पनीर दो प्याजा जिसे बनाना बेहद आसान है.

Servings
2 - 4
★ 4.3
Rating
681 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें.
  2. 2
    टमाटर को मिक्सी में पीसकर प्यूरी तैयार कर लें.
  3. 3
    प्याज बारीक काट लें. बाकी 2 प्याज बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें.
  4. 4
    गैस पर नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें. इसमें प्याज के बड़े टुकड़ों को डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
  5. 5
    फ्राई किए हुए प्याज प्लेट में निकाल लें. अब इसी पैन में थोड़ा और तेल गर्म करें.
  6. 6
    इसके बाद तेल में जीरा, तेज पत्ता और छोटी इलायची डालकर तड़का लगाएं.
  7. 7
    फिर पैन में बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.
  8. 8
    अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक पकाएं.
  9. 9
    इसके बाद टमाटर प्यूरी, हल्दी, धनिया, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नमक डालकर ग्रेवी को मध्यम आंच पर पकाएं.
  10. 10
    इसे तब तक पकाएं जब तक ग्रेवी से तेल अलग होता न दिखने लगे.
  11. 11
    अब ग्रेवी में कसूरी मेथी, फ्राइड प्याज और एक कप पानी डालकर सब्जी को 5 मिनट तक पकाएं.
  12. 12
    फिर सब्जी में पनीर और मलाई डालकर मिक्स करके गैस बंद कर दें.
  13. 13
    तैयार है पनीर दो प्याजा. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके खाने में सर्व करें.
#paneer do pyaza #paneer do pyaza recipe #paneer do pyaza recipe in hindi #paneer recipe #how to make paneer do pyaza
View Full Version