पनीर दो प्याजा
सब्जी में पनीर के ढेरों स्वाद होते हैं. इनमें से एक है लजीज पनीर दो प्याजा जिसे बनाना बेहद आसान है.
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 250 ग्राम पनीर
- 4 प्याज
- 4 टमाटर बारीक कटा हुआ, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2 हरी मिर्च
- 2 छोटे चम्मच धनिया पाउडर, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक बड़ी चम्मच मलाई (क्रीम), एक छोटी चम्मच चीनी (चाहें तो)
- 3 छोटी इलायची, एक छोटी चम्मच कसूरी मेथी, एक तेज पत्ता, एक छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक, तेल
विधि
- टमाटर को मिक्सी में पीसकर प्यूरी तैयार कर लें.
- 2 प्याज बारीक काट लें. बाकी 2 प्याज बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें.
- गैस पर नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें. इसमें प्याज के बड़े टुकड़ों को डालकर सुनहरा होने तक फ्राई करें.
- फ्राई किए हुए प्याज प्लेट में निकाल लें. अब इसी पैन में थोड़ा और तेल गर्म करें.
- इसके बाद तेल में जीरा, तेज पत्ता और छोटी इलायची डालकर तड़का लगाएं.
- फिर पैन में बारीक कटा प्याज डालकर सुनहरा होने तक पकाएं.
- अब अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद टमाटर प्यूरी, हल्दी, धनिया, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, चीनी और नमक डालकर ग्रेवी को मध्यम आंच पर पकाएं.
- इसे तब तक पकाएं जब तक ग्रेवी से तेल अलग होता न दिखने लगे.
- अब ग्रेवी में कसूरी मेथी, फ्राइड प्याज और एक कप पानी डालकर सब्जी को 5 मिनट तक पकाएं.
- फिर सब्जी में पनीर और मलाई डालकर मिक्स करके गैस बंद कर दें.
- तैयार है पनीर दो प्याजा. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके खाने में सर्व करें.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पनीर दो प्याजा एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पनीर दो प्याजा बनाने के लिए सबसे पहले 250 ग्राम पनीर तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पनीर दो प्याजा बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह पनीर दो प्याजा रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पनीर दो प्याजा बनाने के लिए 250 ग्राम पनीर के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पनीर दो प्याजा को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पनीर दो प्याजा का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पनीर दो प्याजा एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT