पनीर जालफ्रेजी
पनीर जालफ्रेजी एक ऐसी रेसिपी है, जिसे बहुत आसानी से और झटपट तैयार किया जा सकता है. यह स्वाद में भी बेहद लाजवाब है.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- 250 ग्राम पनीर, एक टमाटर कटा हुआ
- 1/4 कप टमाटर की प्यूरी, एक प्याज कटा हुआ, आधी शिमला मिर्च कटी हुई, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा
- 2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुईं, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
-
1
पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें.
-
2
गैस पर नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरे का तड़का लगाएं.
-
3
अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं.
-
4
इसके बाद प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर एक मिनट तक पकाएं.
-
5
अब टमाटर प्यूरी और नमक डालकर पैन को ढक दें. इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
-
6
फिर ढक्कन हटाकर सब्जी में पनीर के टुकड़े डालें. इसे 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें.
-
7
तैयार है पनीर जालफ्रेजी. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
#paneer jalfrezi
#paneer jalfrezi recipe
#paneer jalfrezi recipe in hindi
#paneer recipe
#how to make paneer jalfrezi
#easy recipe of paneer jalfrezi