पनीर जालफ्रेजी

पनीर जालफ्रेजी

पनीर जालफ्रेजी एक ऐसी रेसिपी है, जिसे बहुत आसानी से और झटपट तैयार किया जा सकता है. यह स्वाद में भी बेहद लाजवाब है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • 250 ग्राम पनीर, एक टमाटर कटा हुआ
  • 1/4 कप टमाटर की प्यूरी, एक प्याज कटा हुआ, आधी शिमला मिर्च कटी हुई, एक छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा
  • 2 हरी मिर्च लम्बाई में कटी हुईं, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time सिर्फ 20 मिनट
Servings 1 - 2
- पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लें.
- गैस पर नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरे का तड़का लगाएं.
- अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हरी मिर्च, हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालकर मध्यम आंच पर 2 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद प्याज, शिमला मिर्च और टमाटर डालकर एक मिनट तक पकाएं.
- अब माटर प्यूरी और नमक डालकर पैन को ढक दें. इसे 5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं.
- फिर ढक्कन हटाकर सब्जी में पनीर के टुकड़े डालें. इसे 2 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं और गैस बंद कर दें.
- तैयार है पनीर जालफ्रेजी. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (189 ratings)
4 avg from 189 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पनीर जालफ्रेजी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे 250 ग्राम पनीर, एक टमाटर कटा हुआ और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes