वेजिटेबल जालफ्रेजी
हरी सब्जियां को अलग-अलग बनाने से अच्छा है कि इन्हें एक ही रेसिपी में शामिल कर लिया जाए. हरी सब्जियों से बनी वेजिटेबल जालफ्रेजी की रेसिपी हेल्दी भी है और स्वाद में भी बेस्ट है...
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- 4-5 कप कटी हुई सब्जियां (गाजर, बेबीकॉर्न, शिमला मिर्च, बीन्स, गोभी)
- 1/2 कप प्याज़, बारीक कटा हुआ
- 1/2 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच धनिया पाउडर
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ¼ चम्मच हल्दी पाउडर
- 4 चम्मच टमाटर का पेस्ट
- 1/2 चम्मच गरम मसाला
- 1/2 चम्मच कसूरी मेथी
- 2 चम्मच हरा धनिया, कटा हुआ
- 1 चम्मच (अदरक-लहसुन का पेस्ट), चुटकी भर चीनी
- 2 बड़े चम्मच तेल
विधि
- जालफ्रेजी बनाने के लिए सब्जियों को पहले अच्छी तरह धोकर, छीलकर काट लें और इन्हें अलग रख दें.
- अब एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालकर भूनें.
- जब जीरा चटकने लगे तो उसमें कटा प्याज डालकर सुनहरा भूरा होने तक फ्राई करें.
- अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर 30 सेकेंड के लिए भूनें.
- तैयार पेस्ट में धनिया पाउडर, मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर फ्राई करें.
- अब अांच धीमी करके मसाले पकने दें.
- जब मसाला तेल छोड़ दे तो उसमें टमाटर की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलांएं.
- इसके बाद मसाले में कटी हुई हरी सब्जियां डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- सब्जी में एक कप पानी डालकर इसे ढककर धीमी आंच में 10 मिनट के लिए पकने दें.
- जब सब्जियां अच्छी तरह पक जाएं और मसाला उनमें मिक्स हो जाए तो उसमें नमक, चीनी, कसूरी मेथी, गरम मसाला डालकर 1 मिनट तक और पकाएं.
- वेजिटेबल जालफ्रेजी तैयार है. गरमागर्म रोटी या फिर परांठे के साथ लंच या डिनर में इसे सर्व करें.
ध्यान दें- सब्जियाें को जरूरत से ज्यादा न पकाएं. अगर पानी ज्यादा पड़ जाए तो सब्जियों को कुछ देर के लिए ख्ुला पका लें ताकि पानी सूख जाए.
ADVERTISEMENT
Browse by Category
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
वेजिटेबल जालफ्रेजी एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे 4-5 कप कटी हुई सब्जियां (गाजर, बेबीकॉर्न, शिमला मिर्च, बीन्स, गोभी) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
वेजिटेबल जालफ्रेजी बनाने के लिए सबसे पहले 4-5 कप कटी हुई सब्जियां (गाजर, बेबीकॉर्न, शिमला मिर्च, बीन्स, गोभी) तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
वेजिटेबल जालफ्रेजी बनाने में लगभग 15 से 30 मिनट तैयारी का समय और 15 से 30 मिनट पकाने का समय लग सकता है।
यह वेजिटेबल जालफ्रेजी रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
वेजिटेबल जालफ्रेजी बनाने के लिए 4-5 कप कटी हुई सब्जियां (गाजर, बेबीकॉर्न, शिमला मिर्च, बीन्स, गोभी) के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, वेजिटेबल जालफ्रेजी को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
वेजिटेबल जालफ्रेजी का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
वेजिटेबल जालफ्रेजी एक लोकप्रिय इंडियन वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT