Full Version →

पनीर के कोफ्ते

दाल-सब्‍जी वेज

पनीर और आलू का लजीज कॉम्बो है पनीर के कोफ्ते. इसे बनाने में भी ज्यादा झंझट नहीं होगा. इसका स्वाद चखने लिए अपने किचन में ट्राई करें यह रेसिपी -

Servings
2 - 4
★ 4.4
Rating
214 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    आलू को छीलकर कद्दूकस कर लें. अब इसे कसे हुए पनीर के साथ मिक्स कर लें.
  2. 2
    पनीर-आलू के मिक्सचर में कॉर्नफलॉर, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर मिलाएं.
  3. 3
    अब इस मिक्सचर के छोटे-छोटे बॉल्स बना लें.
  4. 4
    गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें 3 से 4 बॉल्स डालकर हल्के ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर फ्राई करें.
  5. 5
    फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सभी बॉल्स फ्राई करके कोफ्ते तैयार कर लें.
  6. 6
    इसके बाद ग्रेवी तैयार करने के लिए मिक्सर में प्याज और हरी मिर्च डालकर पीसें.
  7. 7
    फिर प्याज का पेस्ट कटोरे में निकाल लें. इसके बाद मिक्सर में टमाटर डालकर प्यूरी तैयार कर लें.
  8. 8
    गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और तेज पत्ते का तड़का लगाएं.
  9. 9
    अब इसमें प्याज का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं.
  10. 10
    इसके बाद टमाटर की प्यूरी, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें.
  11. 11
    अब ग्रेवी को अच्छी तरह पकाएं.
  12. 12
    जब ग्रेवी पैन में चिपकने लगे और तेल अगल दिखने लगे तो इसमें दही और काजू पाउडर डालकर मिक्स करें.
  13. 13
    इसके बाद ग्रेवी में 2 कप पानी डालें और इसे ढककर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
  14. 14
    अब पैन से ढक्कन हटाकर ग्रेवी में कोफ्ते डालकर मिक्स करके गैस बंद कर दें.
  15. 15
    तैयार हैं पनीर के कोफ्ते. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें.
#paneer kofta recipe in hindi #paneer kofta recipe #paneer kofta #paneer #paneer recipe #how to make paneer kofta #easy recipe of paneer kofta
View Full Version