पनीर के कोफ्ते
पनीर और आलू का लजीज कॉम्बो है पनीर के कोफ्ते. इसे बनाने में भी ज्यादा झंझट नहीं होगा. इसका स्वाद चखने लिए अपने किचन में ट्राई करें यह रेसिपी -
ADVERTISEMENT
आवश्यक सामग्री
For 4 servings
- कोफ्ता बनाने के लिए -
- 200 ग्राम पनीर कद्दूकस किया हुआ
- 2 आलू उबले हुए, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला
- 2 बड़े चम्मच कॉर्नफलॉर, आधा छोटा चम्मच नमक, तेल, ग्रेवी के लिए -
- 3 प्याज कटे हुए
- 2 टमाटर कटे हुए
- 2 हरी मिर्च कटी हुई, एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, आधा कप दही, आधा कप काजू पिसे हुए, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच गरम मसाला, एक तेज पत्ता, आधा छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक, घी
विधि
- पनीर-आलू के मिक्सचर में कॉर्नफलॉर, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर मिलाएं.
- अब इस मिक्सचर के छोटे-छोटे बॉल्स बना लें.
- गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें 3 से 4 बॉल्स डालकर हल्के ब्राउन होने तक मध्यम आंच पर फ्राई करें.
- फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल लें. इसी तरह सभी बॉल्स फ्राई करके कोफ्ते तैयार कर लें.
- इसके बाद ग्रेवी तैयार करने के लिए मिक्सर में प्याज और हरी मिर्च डालकर पीसें.
- फिर प्याज का पेस्ट कटोरे में निकाल लें. इसके बाद मिक्सर में टमाटर डालकर प्यूरी तैयार कर लें.
- गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरा और तेज पत्ते का तड़का लगाएं.
- अब इसमें प्याज का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर 5 मिनट तक पकाएं.
- इसके बाद टमाटर की प्यूरी, हल्दी, लाल मिर्च, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें.
- अब ग्रेवी को अच्छी तरह पकाएं.
- जब ग्रेवी पैन में चिपकने लगे और तेल अगल दिखने लगे तो इसमें दही और काजू पाउडर डालकर मिक्स करें.
- इसके बाद ग्रेवी में 2 कप पानी डालें और इसे ढककर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं.
- अब पैन से ढक्कन हटाकर ग्रेवी में कोफ्ते डालकर मिक्स करके गैस बंद कर दें.
- तैयार हैं पनीर के कोफ्ते. इसे हरी धनिया पत्तियों से गार्निश करके सर्व करें.
ADVERTISEMENT
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पनीर के कोफ्ते एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे कोफ्ता बनाने के लिए - और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।
पनीर के कोफ्ते बनाने के लिए सबसे पहले कोफ्ता बनाने के लिए - तैयार करें। इसके बाद सभी सामग्री को सही मात्रा में मिलाकर सही विधि और मसालों की मदद से पकाएं और गर्मागर्म सर्व करें।
पनीर के कोफ्ते बनाने में लगभग 30 मिनट से 1 घंटा तैयारी का समय और 30 मिनट से 1 घंटा पकाने का समय लग सकता है।
यह पनीर के कोफ्ते रेसिपी लगभग 2 - 4 लोगों के लिए पर्याप्त हो सकती है। आप आवश्यकता अनुसार सामग्री की मात्रा बढ़ा या घटा सकते हैं।
पनीर के कोफ्ते बनाने के लिए कोफ्ता बनाने के लिए - के अलावा मसाले, तेल, सब्जियां और अन्य आवश्यक सामग्री का उपयोग किया जाता है।
हाँ, पनीर के कोफ्ते को संतुलित मात्रा में खाने पर यह एक स्वादिष्ट और पौष्टिक विकल्प हो सकता है। इसकी पौष्टिकता इस्तेमाल की गई सामग्री और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
पनीर के कोफ्ते का स्वाद बढ़ाने के लिए ताज़ी सामग्री, सही मसाले और सही सही विधि और मसालों का उपयोग करें।
पनीर के कोफ्ते एक लोकप्रिय इंडियन वेज रेसिपी है, जिसे लोग नाश्ते, लंच, डिनर या स्नैक्स के रूप में खाना पसंद करते हैं।
ADVERTISEMENT