Full Version →

ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर कोरमा

दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

पनीर कोरमा एक मुगलई करी है. अगर आपको कम मसालेदार खाना पसंद है तो पनीर कोरमा आपके लिए बेस्ट है. इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
2 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मिक्सी में नारियल, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, खसखस, काजू, सौंफ और थोड़ा पानी डालकर बारीक पेस्ट पीस लें.
  2. 2
    मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें.
  3. 3
    तेल के गरम होते ही इसमें पनीर के टुकड़े डालकर हल्के ब्राउन होने तक फ्राई कर लें और प्लेट में निकाल लें.
  4. 4
    अब तेल में तेज पत्ता, दालचीनी और लौंग डालकर फ्राई करें.
  5. 5
    जब तेजपत्ते का रंग बदल जाए तो इसमें प्याज डालकर सुनहरे होने तक फ्राई करें.
  6. 6
    इसके बाद पैन में टमाटर डालकर नर्म होने तक पकाएं.
  7. 7
    अब टमाटर में नारियल का पेस्ट और एक कप पानी मिलाएं.
  8. 8
    लाल मिर्च, हल्दी और गरम मसाला पाउडर मिलाएं.
  9. 9
    जब ग्रेवी में एक उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर पकाएं.
  10. 10
    ग्रेवी को तब तक पकाएं जब तक इससे तेल अलग होता न दिखे.
  11. 11
    इसके बाद ग्रेवी में मलाई डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
  12. 12
    अब पनीर डालकर चलाएं और आंच बंद कर दें.
  13. 13
    तैयार है पनीर कोरमा. नान के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#paneer korma restaurant style recipe in hindi #paneer korma #paneer bhurji #indian kitchen #indian recipe #matar paneer #paneer makhni #paneer lababdar #shahi paneer
View Full Version