ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर कोरमा
Back
दाल-सब्‍जी वेज,लंच,डिनर

ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर कोरमा

पनीर कोरमा एक मुगलई करी है. अगर आपको कम मसालेदार खाना पसंद है तो पनीर कोरमा आपके लिए बेस्ट है. इसे घर पर बनाना भी बहुत आसान है.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • पनीर 250 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (बारीक कटा हुआ)
  • 2 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई), लहसुन की 5 कलियां, अदरक का एक इंच बड़ा टुकड़ा, एक छोटा चम्मच हल्दी, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर, एक छोटी कटोरी मलाई, आधा कप नारियल (कद्दूकस किया हुआ), आधा छोटा चम्मच खसखस, एक छोटी चम्मच सौंफ, एक टुकड़ा दालचीनी, दो लौंग, एक तेजपत्ता
  • स्वादानुसार नमक, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मिक्सी में नारियल, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक, खसखस, काजू, सौंफ और थोड़ा पानी डालकर बारीक पेस्ट पीस लें.
- मीडियम आंच पर एक पैन में तेल गर्म करें.
- तेल के गरम होते ही इसमें पनीर के टुकड़े डालकर हल्के ब्राउन होने तक फ्राई कर लें और प्लेट में निकाल लें.
- अब तेल में तेज पत्ता, दालचीनी और लौंग डालकर फ्राई करें.
- जब तेजपत्ते का रंग बदल जाए तो इसमें प्याज डालकर सुनहरे होने तक फ्राई करें.
- इसके बाद पैन में टमाटर डालकर नर्म होने तक पकाएं.
- अब टमाटर में नारियल का पेस्ट और एक कप पानी मिलाएं.
- लाल मिर्च, हल्दी और गरम मसाला पाउडर मिलाएं.
- जब ग्रेवी में एक उबाल आ जाए तो आंच धीमी कर पकाएं.
- ग्रेवी को तब तक पकाएं जब तक इससे तेल अलग होता न दिखे.
- इसके बाद ग्रेवी में मलाई डालकर 2 मिनट तक पकाएं.
- अब पनीर डालकर चलाएं और आंच बंद कर दें.
- तैयार है पनीर कोरमा. नान के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (2 ratings)
4 avg from 2 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए रेस्टोरेंट स्टाइल में पनीर कोरमा एक लोकप्रिय वेज,लंच,डिनर रेसिपी है, जिसे पनीर 250 ग्राम (टुकड़ों में कटा हुआ), एक प्याज (बारीक कटा हुआ), एक टमाटर (बारीक कटा हुआ) और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes