Full Version →

ऐसे बनाइए पनीर-मखाना की लजीज सब्‍जी

दाल-सब्‍जी वेज

पनीर की सब्जी थाली की रंगत बढ़ा देती है. यकीनन आपने इसे कई बार कई तरीकों से बनाया ही होगा पर क्या कभी इसमें मखाना डालकर इसकी सब्जी ट्राई की है? इसमें हल्‍का सा मीठापन भी होता है जो इसके स्‍वाद को अलग बनाता है.

Servings
2 - 4
★ 4
Rating
4 ratings

आवश्यक सामग्री

For 2 - 4

🍳 विधि

  1. 1
    सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
  2. 2
    घी के गरम होते ही मखाने डालकर हल्‍का सुनहरा होने तक तल लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
  3. 3
    अब एक दूसरे पैन में पानी में पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर उबालने के लिए रखें.
  4. 4
    एक उबाल आते ही पनीर को पानी से बाहर निकालकर रख दें.
  5. 5
    अब हरी मिर्च, टमाटर, अदरक , काली मिर्च, लौंग और खसखस को मिक्‍सी में डालकर पेस्ट बना लें.
  6. 6
    मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
  7. 7
    तेल के गरम होते ही जीरा डालकर भूनें.
  8. 8
    जीरे के चटकते ही इसमें तैयार पेस्ट डालकर भूनें.
  9. 9
    जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें खोया डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
  10. 10
    अब इसमें लाल मिर्च, हल्दी, नमक, गरम मसाला डालकर भूनें और फिर जरा सा पानी डालकर चलाएं.
  11. 11
    जब ग्रेवी अच्‍छी तरह से पक जाए तो पनीर और मखाने डालकर 5 मिनट तक पकने दें.
  12. 12
    मिनट बाद हरा धनिया डालकर आंच बंद कर दें.
  13. 13
    तैयार है पनीर मखाना की सब्‍जी. रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
#paneer makhana sabji #paneer makhana sabji recipe in hindi #how to make paneer makhana sabji recipe at home #homemade paneer jalfreji recipe #paneer korma recipe in hindi #paneer makhana recipe in hindi #paneer bhurji #paneer pakoda #paneer lababdar #shah
View Full Version