ऐसे बनाइए पनीर-मखाना की लजीज सब्‍जी

ऐसे बनाइए पनीर-मखाना की लजीज सब्‍जी

पनीर की सब्जी थाली की रंगत बढ़ा देती है. यकीनन आपने इसे कई बार कई तरीकों से बनाया ही होगा पर क्या कभी इसमें मखाना डालकर इसकी सब्जी ट्राई की है? इसमें हल्‍का सा मीठापन भी होता है जो इसके स्‍वाद को अलग

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 4 servings

  • मावा/खोया 150 ग्राम, पनीर 100 ग्राम, मखाना 50 ग्राम, तीन टमाटर, दो हरी मिर्च, अदरक का 1 छोटा टुकड़ा, दो छोटा चम्मच खसखस, पांच काली मिर्च, चार लौंग, एक छोटा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्‍मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्‍मच जीरा, एक छोटा चम्‍मच गरम मसाला, एक बड़ा चम्मच हरा धनिया, नमक स्‍वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 2 - 4
- सबसे पहले मीडियम आंच में एक पैन में घी गरम करने के लिए रखें.
- घी के गरम होते ही मखाने डालकर हल्‍का सुनहरा होने तक तल लें और एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- अब एक दूसरे पैन में पानी में पनीर के छोटे-छोटे टुकड़े डालकर उबालने के लिए रखें.
- एक उबाल आते ही पनीर को पानी से बाहर निकालकर रख दें.
- अब हरी मिर्च, टमाटर, अदरक , काली मिर्च, लौंग और खसखस को मिक्‍सी में डालकर पेस्ट बना लें.
- मीडियम आंच में एक कड़ाही में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही जीरा डालकर भूनें.
- जीरे के चटकते ही इसमें तैयार पेस्ट डालकर भूनें.
- जब मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें खोया डालकर कड़छी से चलाते हुए भूनें.
- अब इसमें लाल मिर्च, हल्दी, नमक, गरम मसाला डालकर भूनें और फिर जरा सा पानी डालकर चलाएं.
- जब ग्रेवी अच्‍छी तरह से पक जाए तो पनीर और मखाने डालकर 5 मिनट तक पकने दें.
- 5 मिनट बाद हरा धनिया डालकर आंच बंद कर दें.
- तैयार है पनीर मखाना की सब्‍जी. रोटी या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4 (4 ratings)
4 avg from 4 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

ऐसे बनाइए पनीर-मखाना की लजीज सब्‍जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे मावा/खोया 150 ग्राम, पनीर 100 ग्राम, मखाना 50 ग्राम, तीन टमाटर, दो हरी मिर्च, अदरक का 1 छोटा टुकड़ा, दो छोटा चम्मच खसखस, पांच काली मिर्च, चार लौंग, एक छोटा चम्‍मच लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्‍मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्‍मच जीरा, एक छोटा चम्‍मच गरम मसाला, एक बड़ा चम्मच हरा धनिया, नमक स्‍वादानुसार, तेल जरूरत के अनुसार, पानी जरूरत के अनुसार और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes