पनीर-मखाने की सब्जी
अब तक आपने मखाने की खीर खाई होगी या फिर इनका स्वाद लड्डुओं में चखा होगा. पनीर-मखाने की यह रेसिपी आपके लिए एक नया जायका पेश करेगी.
आवश्यक सामग्री
For 1 - 2
- एक कप मखाने
- 100 ग्राम पनीर, एक प्याज कटा हुआ
- 2 टमाटर कटे हुए
- 2 हरी मिर्च कटी हुई, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
- स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा
- स्वादानुसार नमक, तेल
🍳 विधि
-
1
सबसे पहले गैस पर पैन में थोड़ा तेल गर्म करके इसमें मखाने भून लें. सुनहरे होने तक मखाने भूनकर गैस बंद कर दें.
-
2
पनीर के चौकोर टुकड़े काट लें.
-
3
अब मिक्सर में प्याज और हरी मिर्च डालकर पीस लें, और पेस्ट को कटोरे में निकाल लें.
-
4
इसके बाद मिक्सर में टमाटर पीसकर प्यूरी तैयार कर लें.
-
5
अब गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरे का तड़का लगाएं.
-
6
फिर पैन में प्याज का पेस्ट और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
-
7
पेस्ट का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर प्यूरी, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करके पकाएं.
-
8
ग्रेवी को 5 मिनट तक मध्यम आंच पर अच्छी तरह भूनकर पकाएं.
-
9
अब ग्रेवी में आधा कप पानी और मखाने डालकर पैन को ढक दें. इसे 5 से 7 मिनट तक पकने दें.
-
10
इसके बाद पैन से ढक्कन हटा दें. इसमें पनीर के टुकड़े डालकर 2 से 3 मिनट तक सब्जी को पकाकर गैस बंद कर दें.
-
11
लीजिए तैयार है पनीर-मखाने की सब्जी. इसे क्रीम व धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी और चावल के साथ परोसें.
#paneer makhane ki sabji recipe
#paneer makhane ki sabji recipe in hindi
#paneer makhane ki sabji
#makhane ki sabji
#how to make paneer makhane ki sabji