पनीर-मखाने की सब्जी

पनीर-मखाने की सब्जी

अब तक आपने मखाने की खीर खाई होगी या फिर इनका स्वाद लड्डुओं में चखा होगा. पनीर-मखाने की यह रेसिपी आपके लिए एक नया जायका पेश करेगी.

ADVERTISEMENT

आवश्यक सामग्री

For 2 servings

  • एक कप मखाने
  • 100 ग्राम पनीर, एक प्याज कटा हुआ
  • 2 टमाटर कटे हुए
  • 2 हरी मिर्च कटी हुई, एक बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट, एक बड़ा चम्मच धनिया पाउडर, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, एक छोटा चम्मच जीरा
  • स्वादानुसार नमक, तेल

🍳 विधि

Time 15 से 30 मिनट
Servings 1 - 2
- सबसे पहले गैस पर पैन में थोड़ा तेल गर्म करके इसमें मखाने भून लें. सुनहरे होने तक मखाने भूनकर गैस बंद कर दें.
- पनीर के चौकोर टुकड़े काट लें.
- अब मिक्सर में प्याज और हरी मिर्च डालकर पीस लें, और पेस्ट को कटोरे में निकाल लें.
- इसके बाद मिक्सर में टमाटर पीसकर प्यूरी तैयार कर लें.
- अब गैस पर पैन में तेल गर्म करें. इसमें जीरे का तड़का लगाएं.
- फिर पैन में प्याज का पेस्ट और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर मध्यम आंच पर पकाएं.
- पेस्ट का रंग सुनहरा हो जाए तो इसमें टमाटर प्यूरी, हल्दी, धनिया, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर मिक्स करके पकाएं.
- ग्रेवी को 5 मिनट तक मध्यम आंच पर अच्छी तरह भूनकर पकाएं.
- अब ग्रेवी में आधा कप पानी और मखाने डालकर पैन को ढक दें. इसे 5 से 7 मिनट तक पकने दें.
- इसके बाद पैन से ढक्कन हटा दें. इसमें पनीर के टुकड़े डालकर 2 से 3 मिनट तक सब्जी को पकाकर गैस बंद कर दें.
- लीजिए तैयार है पनीर-मखाने की सब्जी. इसे क्रीम व धनिया पत्तियों से गार्निश करके रोटी और चावल के साथ परोसें.
क्‍या ये रेसिपी आपको पसंद आई?
4.3 (381 ratings)
4.3 avg from 381 ratings

टैग्स

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पनीर-मखाने की सब्जी एक लोकप्रिय वेज रेसिपी है, जिसे एक कप मखाने और स्वादिष्ट मसालों की मदद से तैयार किया जाता है। यह इंडियन खाने का एक पसंदीदा व्यंजन माना जाता है।

ADVERTISEMENT

Saved Recipes